विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्मोड़ा के बख में दहशत का अंत: पिंजरे में कैद हुई 8 वर्ष की मादा गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Published: Mon, 30 Nov 2026 01:30 AM (IST)

अल्मोड़ा के बख गांव में लंबे समय से दहशत फैला रहा आठ वर्षीय मादा गुलदार आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया।

मुख्यायल से सटे बख गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार। जागरण

मुख्यायल से सटे बख गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार। जागरण

HighLights

  1. बख गांव में आठ वर्षीय मादा गुलदार पिंजरे में कैद।

  2. वन विभाग ने 15 दिन पहले लगाया था पिंजरा।

  3. गुलदार को रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया उपचार हेतु।

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। मुख्यालय से सटे बख गांव में लंबे समय से दहशत का पर्याय बना गुलदार आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। ग्रामीणों की लगातार मांग के बाद वन विभाग ने बीते 15 दिन पहले गांव में पिंजरा लगाया था। रविवार सुबह गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पिंजरे में कैद गुलदार को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उसे पिंजरे समेत अल्मोड़ा स्थित मृग विहार के रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। वनक्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि पिंजरे में कैद गुलदार मादा है और उसकी उम्र करीब आठ वर्ष है। रेस्क्यू सेंटर में उसका स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया जाएगा। उसके बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।

तीन गुलदार पिंजरे में कैद

बख गांव और इससे सटे क्षेत्रों में गुलदार की लगातार सक्रियता से ग्रामीण लंबे समय से दहशत में हैं। इन क्षेत्रों में अब तक तीन गुलदार पिंजरे में कैद किए जा चुके हैं। गुलदारों की बढ़ती गतिविधियों के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है

कर्नाटकखोला में गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी में कैदअल्मोड़ा मुख्यालय के कर्नाटकखोला, जाखनदेवी और धार की तूनी समेत आसपास के क्षेत्रों में भी गुलदार की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

कर्नाटकखोला क्षेत्र में बीते शनिवार रात एक घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में गुलदार की चहलकदमी कैद हुई। इसके बाद से क्षेत्र के लोग विशेष रूप से सतर्क हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की लगातार चहलकदमी से लोग परेशान हैं। विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त की जा रही है। -अभिमन्यु सिंह, उप वन संरक्षक, वन विभाग, अल्मोड़ा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।