विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागेश्वर में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा का अधिवक्ताओं ने किया घेराव, लापता वकील की तलाश को लेकर हंगामा

By Ghanshyam JoshiEdited By: Rahul Chauhan
Published: Tue, 03 Nov 2026 01:52 PM (IST)

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा को बागेश्वर में सरस मेले के उद्घाटन के दौरान अधिवक्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। ...और पढ़ें

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा का अधिवक्ताओं ने घेराव किया।

  2. लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार की बरामदगी की मांग।

  3. एसपी बागेश्वर के खिलाफ नारेबाजी, हटाने की मांग।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। नुमाइश्खेत मैदान में सरस मेले का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय दर्जा राज्यमंत्री अजय टम्टा को अधिवक्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार की बरामदगी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने उनका घेराव किया।

अधिवक्ता मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए और पुलिस अधीक्षक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने एसपी पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल बागेश्वर से हटाने की मांग की। इस दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।