विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSJ अल्मोड़ा छात्रसंघ चुनाव: ABVP का शानदार परचम, NSUI नहीं बचा पाई किला, उपाध्यक्ष पद पर मात्र एक वोट से हुई जीत

Published: Tue, 29 Sep 2026 08:25 PM (IST)

अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना परिसर छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने पांच साल बाद अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एबीवीपी ने सोबन सिंह जीना परिसर में पांच साल बाद जीत हासिल की।

  2. रोहित कुमल्टा अध्यक्ष बने, एनएसयूआई प्रत्याशी को 294 मतों से हराया।

  3. कुल 67.7 प्रतिशत मतदान हुआ, कई अन्य पदों पर भी जीत दर्ज।

संवाद सहयोगी, जागरण, अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में मंगलवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में रोमांचक मुकाबले में रोहित कुमल्टा की जीत के साथ एबीवीपी ने पांच साल से चला आ रहा सूखा खत्म कर दिया। रोहित कुमल्टा ने एनएसयूआइ प्रत्याशी अमित बिष्ट को 294 मतों से हराया।

इसके साथ ही विश्वविद्यालय बनने के बाद पहली बार एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। एबीवीपी प्रत्याशी रोहित को 1148 और एनएसयूआइ प्रत्याशी को 854 मत प्राप्त हुए। आठ वोट अवैध और 19 नोटा को प्राप्तहुए।

उपाध्यक्ष पद पर एक मात्र वोट से पराजित होने के बाद समर्थकों ने रिकाउंटिंग की मांग की, इस दौरान भारी हंगामा रहा। पुलिस ने बामुश्किल मामला शांत कराया। एसएसजे परिसर में मंगलवार को शांति पूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुए।

80615793

परिसर में कुल 2997 मतदाता थे, जिनमें से 2028 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह 67.7 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। देर शाम मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए।

जिसमें अध्यक्ष के अलावा छात्रा उपाध्यक्ष पद पर रश्मि पांडे ने प्रतिद्वंदी दीपिका बिष्ट को 400 मतों से पराजित किया। रश्मि को 1172 और दीपिका को 772 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर सीता चम्याल ने नेहा आर्या को 218 मतों से पराजित किया।

सीता को 1054 ओर नेहा को 836 मत प्राप्त हुए। सांस्कृतिक सचिव पद पर हिमाली जोशी ने विकास सिंह को 176 मत से हराया। हिमाली को 1034 और विकास सिंह 858 मत मिले।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर दर्शन जोशी ने मुकेश लटवाल को 250 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। दर्शन को 1096 और मुकेश लटवाल 846 मत मिले। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर निकिता मेहरा और सचिव पद पर भाष्कर गिरी गोस्वामी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

जबकि कला संकाय से विशाल चन्याल, दृश्य कला से वीरेंद्र जोशी, वाणिज्य से भारतेंदु भाकुनी, विज्ञान से हर्षिता जोशी और विधि संकाय से अंकिता भट्ट संकाय प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

जीत के बाद प्रत्याशियों और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। देर शाम एसएसजे परिसर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

343 नोटा और 193 अवैध

एसएसजे परिसर में 2028 मतदाताओं ने मताधिकार को प्रयोग किया। जिसमें विभिन्न पदों पर 343 नोटा और 193 मत अवैध पाए गए हैं।

गरुड़ाबांज छात्रसंघ में छात्राओं का दबदबा

राजकीय महाविद्यालय गरुड़ाबांज में छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला यहां सभी पदों पर छात्राएं निर्विरोध निर्वाचित हुई। अंजना अध्यक्ष, मेघा साह छात्रा उपाध्यक्ष, मनीषा आर्या सचिव, दीपा बिष्ट संयुक्त सचिव, करिश्मा गैड़ा कोषाध्यक्ष और शिवांगी साह विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निर्वाचित हुईं। प्राचार्य प्रो. प्रणिता नंद ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और प्रमाणपत्र प्रदान किए। चुनाव अधिकारी डा. गगनप्रीत सिंह सैनी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

जैंती महाविद्यालय में दिनेश बने अध्यक्ष

श्रीराम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती में छात्रसंघ कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। यहां अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार आर्या, उपाध्यक्ष छात्रा पद पर हेमा, कोषाध्यक्ष पद पर निशा नेगी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मनीष टम्टा निर्वाचित हुए। मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी हेमलता ओली ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यहां हेम चंद्र पंत, जाहिर अली आदि मौजूद रहे।

शीतलाखेत में हरीश बने में अध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में चार पदों में से केवल अध्यक्ष पद पर एकल नामांकन हुआ। जिसके चलते हरीश नाथ गोस्वामी अध्यक्ष बने। जबकि तीन पद खाली हैं।

लमगड़ा महाविद्यालय के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 के तहत तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर बबीता, कोषाध्यक्ष पद पर हिमानी पांडे और संकाय प्रतिनिधि पद पर सूरज कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।

प्राचार्य प्रो. एचएस नयाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्रसंघ पदाधिकारियों से महाविद्यालय हित में कार्य करने और छात्र-छात्राओं के साथ समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया। छात्रसंघ प्रभारी डा. नरेश कुमार गंगवार प्रो. रोहित कुमार, प्रो. सचिन रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

भिकियासैंण में तानिया मठपाल बनीं छात्रसंघ अध्यक्ष

भिकियासैंण में डा. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए तानिया मठपाल और सिमरन गोस्वामी के बीच मुकाबला हुआ। मतदान में कुल 159 मत पड़े।

तानिया मठपाल को 89, जबकि सिमरन गोस्वामी को 67 मत मिले। तीन मत अवैध पाए गए। इस तरह तानिया ने 22 मतों से जीत दर्ज की।
छात्रा उपाध्यक्ष पद पर सुषमा, संयुक्त सचिव पर किरन, कोषाध्यक्ष पर दीपा नैलवाल और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर बिपिन बिष्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए।

सचिव, छात्र उपाध्यक्ष, सांस्कृतिक सचिव व संकाय प्रतिनिधि पद रिक्त रहे। मतगणना के बाद प्रभारी प्राचार्य डा. मनप्रीत सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रियंका जोशी ने अध्यक्ष पद जीता

सोमेश्वर में हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में हुए छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रियंका जोशी ने 30 मतों से जीत दर्ज की। प्रियंका को 181, जबकि संजना रानी को 151 मत मिले।

सचिव पद पर सचिन कुमार ने 166 मत पाकर रश्मि भैसोड़ा (153) को 13 मतों से हराया। संयुक्त सचिव पद पर दिया को 162 मत मिले और उन्होंने गायत्री आर्या (154) को आठ मतों से पराजित किया। इस पद पर सात मत नोटा और 27 मत अवैध रहे। कोषाध्यक्ष पद पर कुमकुम आर्या ने 171 मत पाकर कुमकुम बाला (151) को 20 मतों से हराया।

कुल 511 मतदाताओं में से 350 ने मतदान किया। प्राचार्य डॉ. एके जोशी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सुरक्षा व्यवस्था रही पुख्ता

एसएसजे में सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। दिन भर भारी सुरक्षा के बीच मतदान और मतगणना संपन्न कराई गई। हालांकि परिसर के बाहर समर्थकों में काफी बार कहासुनी और झड़प हुई, इससे कई बार माहौल तनातनी का रहा।

एसएसजे में 67.5 प्रतिशत मतदान

सोबन सिंह जीना परिसर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर 10 बजे से दो बजे तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। यहां कुल 2997 मतदाताओं में से 2018 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 67.5 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। भारी सुरक्षा के बीच चेकिंग के बाद ही विद्यार्थियों को मतदान केंद्र में प्रवेश दिया गया। मतदान को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला।

एसएसजे परिसर में अध्यक्ष पद का चुनावी सफर
2022-23: एनएसयूआइ के पंकज कार्की अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
2023-24: निर्दलीय राहुल धामी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
2024-25: छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए। सत्र शून्य घोषित किया गया।
2025-26: एनएसयूआइ के लोकेश सुप्याल अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
2025-27:एबीवीपी के रोहित कुमल्टा निर्वाचित हुए।

अल्मोड़ा जिले में छात्र संघ चुनाव परिणाम

यहाँ SSJ परिसर अल्मोड़ा के छात्रसंघ चुनाव परिणामों की तालिका प्रस्तुत है:
पद प्रत्याशी नाम संगठन स्थिति
अध्यक्ष रोहित कुमल्टा एबीवीपी निर्वाचित
उपाध्यक्षा रश्मि पांडे गोल्डन बायज निर्वाचित
सचिव भाष्कर गिरी गोस्वामी आर्यन छात्र संगठन निर्विरोध
संयुक्त सचिव सीता चम्याल उछास निर्वाचित
कोषाध्यक्ष निकिता मेहरा निर्दलीय निर्विरोध
सांस्कृतिक सचिव हिमाली यूएसएफ निर्वाचित
विवि प्रतिनिधि दर्शन जोशी निर्दलीय निर्वाचित
 
गरुड़ाबांज महाविद्यालय के निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची
 
पद प्रत्याशी का नाम संगठन
अध्यक्ष अंजना एबीवीपी
उपाध्यक्ष मेघा साह एबीवीपी
सचिव मनीषा आर्या एबीवीपी
संयुक्त सचिव दीपा बिष्ट एबीवीपी
कोषाध्यक्ष करिश्मा गैड़ा एबीवीपी
विवि प्रतिनिधि शिवांगी साह एबीवीपी
 
चौखुटिया छात्र संघ चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारियों की तालिका निम्नलिखित है
 
पद निर्वाचित पदाधिकारी संगठन
अध्यक्ष सरिता जोशी यूएसएफ (USF)
उपाध्यक्ष पंकज कुमार यूएसएफ (USF)
छात्रा उपाध्यक्ष कंचन आर्या यूएसएफ (USF)
सचिव रजनी यूएसएफ (USF)
संयुक्त सचिव चंपा बिष्ट यूएसएफ (USF)
कोषाध्यक्ष प्रियंका यूएसएफ (USF)
विवि प्रतिनिधि अंजलि यूएसएफ (USF)

दन्यां में भी निर्विरोध निर्वाचित

अध्यक्ष हेमा जोशी एबीवीपी
उपाध्यक्ष मैंना एबीवीपी
सचिव बबीता डसीला एबीवीपी
कोषाध्यक्ष दीपा आर्या एबीवीपी
विवि प्रतिनिधि ललिता जोशी एबीवीपी

भिकियासैंण महाविद्यालय

अध्यक्ष तानिया मठपाल एनएसयूआइ निर्वाचित
उपाध्यक्षा सुषमा निर्दलीय निर्विरोध
संयुक्त सचिव किरन निर्दलीय निर्विरोध
कोषाध्यक्ष दीपा नैलवाल निर्दलीय निर्विरोध
विवि प्रतिनिधि विपिन बिष्ट निर्दलीय निर्विरोध

राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में निर्विरोध बनी छात्रसंघ

उपाध्यक्षा बबीता, निर्दलीय
कोषाध्यक्ष हिमानी पांडे निर्दलीय
संकाय प्रतिनिधि सूरज कुमार निर्दलीय

जैंती महाविद्यालय निर्विरोध हुआ निर्वाचन

अध्यक्ष दिनेश कुमार निर्दलीय
उपाध्यक्षा हेमा निर्दलीय
कोषाध्यक्ष निशा नेगी निर्दलीय
विवि प्रतिनिधि मनीष टम्टा निर्दलीय

शीतलाखेत महाविद्यालय

अध्यक्ष हरीश नाथ गोस्वामी निर्दलीय

सोमेश्वर महाविद्यालय छात्रसंघ

अध्यक्ष प्रियंका जोशी एबीवीपी निर्वाचित
उपाध्यक्ष नमन जोशी एनएसयूआइ निर्विरोध
उपाध्यक्षा तनुजा जोशी एबीवीपी निर्विरोध
सचिव सचिन कुमार एनएसयूआइ निर्वाचित
संयुक्त सचिव दिया आर्या एबीवीपी निर्वाचित
कोषाध्यक्ष कुमकुम आर्या एबीवीपी निर्वाचित
विवि प्रतिनिधि बबिता टम्टा एनएसयूआइ निर्वाचित

यह भी पढ़ें- निठारी कांड से अल्मोड़ा तक और फिर हरिद्वार में मौत, कैसे हुआ सुरेंद्र कोली की कहानी का अंत?

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक चुनावः कांग्रेस के मैदान छोड़ने से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध भाजपा का कब्जा