आप ने गांधी पार्क में किया विरोध प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ गांधी पार्क में किया प्रदर्शन
- प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष को सरकार द्वारा नोटिस दिए जाने पर आक्रोश
- प्रदर्शन के दौरान नोटिश को फाड़ लगाए नारे
फोटो:: 16एएलएमपी 1 संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को सरकार द्वारा नोटिस दिए जाने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन कर सरकार द्वारा भेजे गए नोटिस को फाड़ते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित जोशी ने कहा कि हिदुत्व के दम पर भाजपा की प्रदेश सरकार सत्ता पर आई। 2017 के चुनाव में भाजपा ने कहा था कि सरकार में आते ही मां गंगा को उसका खोया हुआ सम्मान वापिस दिलाएंगे, लेकिन पिछले चार सालों से उत्तराखंड मुख्यमंत्री गंगा के आस्तित्व पर खामोश बैठे है। इसी मुद्दे पर जब पार्टी कार्यकर्ता, तीर्थ पुरोहित और स्थानीय लोग मां गंगा के सम्मान की मांग करने लगे तो भाजपा सरकार ने मां गंगा के सम्मान को नकारते हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष को नोटिस भेज दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मां गंगा के आस्तित्व के लिए आम आदमी पार्टी तब तक लड़ती रहेगी जब तक मां गंगा को हरकी पौड़ी में उसकी असली पहचान नहीं मिल जाती। वह मां गंगा के सम्मान के लिए लड़ते हुए जेल जाने को भी तैयार हैं। इस दौरान आनंद बिष्ट, रोहित सिंह, प्रकाश कांडपाल, नंदन लाल साह, दीप लोहनी, देव सिंह, दानिश कुरेशी, नीरज सिंह, देवेंद्र बोरा, अतुल मेहरा, दिनेश कुमार, ललित जोशी, वैभव जोशी, नवीन आर्या मोजूद रहे।
------