विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्मोड़ा में फर्जी निवेश ऐप 'होसाइ शेयर' से 1.09 लाख की ठगी, साइबर सेल में शिकायत

Published: Sat, 07 Feb 2026 11:58 AM (IST)

अल्मोड़ा में 'होसाइ शेयर' नामक फर्जी निवेश ऐप के जरिए एक व्यक्ति से 1.09 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई ...और पढ़ें

लाभ का लालच देकर संगठित ऑनलाइन निवेश घोटाला. Concept Photo

लाभ का लालच देकर संगठित ऑनलाइन निवेश घोटाला. Concept Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। फर्जी ट्रेडिंग, निवेश ऐप “होसाइ शेयर” के माध्यम से एक व्यक्ति से यूपीआइ के जरिए एक लाख नौ हजार 595 रुपये की साइबर ठगी कर लिए गए। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर अपराध प्रकोष्ठ को लिखित शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ललित भाकुनी निवासी स्यूनराकोट ने बताया कि मुझे 7 सितंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच “होसाइ शेयर” नामक मोबाइल/वेब आधारित एप के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग, माइनिंग और निवेश का लालच दिया गया। ऐप के संचालकों एवं उनके प्रतिनिधियों ने नियमित और सुनिश्चित लाभ का भरोसा दिलाया। जिसके झांसे में आकर निवेश करना शुरू किया।

उन्होंने बताया कि मैंने अपने बैंक खाते से अलग-अलग तिथियों में यूपीआइ के माध्यम से कुल 1,09,595 रुपये का भुगतान किया। भुगतान के दौरान लाभार्थी (बेनेफिशियरी) बैंक, शाखा अथवा खाते से संबंधित कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। अभी यूपीआइ ट्रांजेक्शन आईडी और भुगतान से जुड़े प्रमाण ही मौजूद हैं। जो साइबर प्रकोष्ठ को शिकायत के साथ संलग्न किया गया है।

शिकायत में पीड़ित ने इसे सुनियोजित और संगठित ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी बताया गया है। पीड़ित का कहना है कि बाद में न तो निवेश की राशि वापस मिली और न ही वादे के अनुसार कोई लाभ दिया गया, जिसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। ऐसा मेरे साथ ही नहीं हुआ बल्कि गांव के चार-पांच लोग और है जिन्होंने निवेश किया है। वह भी जल्द इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।

बिना सत्यापन किसी भी ऐप या प्लेटफॉर्म पर निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं। जागरुक रहें।- देवेंद्र पींचा, एसएसपी, अल्मोड़ा

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा जिला जेल में बंदी सेल से स्मार्ट वॉच व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद, हड़कंप

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का सिलसिला जारी, चार साल में तीसरी घटना; छवि पर उठे सवाल