जिले में 60 हजार लोगों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य
संवाद सहयोगी द्वाराहाट त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा पूर्ण रूप से काबिज होगी। जिले में 60 ह
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा पूर्ण रूप से काबिज होगी। जिले में 60 हजार तथा द्वाराहाट मंडल में चार हजार नए लोगों को पार्टी से जोड़ सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा है। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। यह बात नगर पंचायत सभागार में हुई बैठक के दौरान जिला सदस्यता प्रमुख अनिल साही ने कही।
नपं सभागार में बैठक का शुभारंभ जिला सदस्यता प्रमुख अनिल साही व मंडल अध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। सभा को संबोधित करते हुए सदस्यता प्रमुख ने कहा कि भाजपा देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में संगठनात्मक रूप से सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत से पूर्व मंडल में चार हजार तथा जिले में साठ हजार लोगों को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों के कायरें को पूरा करवाने तथा लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम करने का आह्वान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष घनश्याम भट्ट व संचालन संचालन उमेश भट्ट ने किया।
=============
ये रहे मौजूद
शेखर चंद्र, आनंद कार्की, पंकज तिवारी, विनोद जोशी, सुधीर मठपाल, भूपेंद्र काडपाल, मदन मोहन पाडे, दीपा चौधरी, जीवन सिंह, कैलाश भट्ट, युगल किशोर आर्या, तारा चंद्र, धनीराम, कृपाल नेगी, नंदन सिंह, मुकुल साह, सुरेंद्र साह, सुनील तिवारी, नरेंद्र ऐरड़ा, जगदीश बुधानी, विनोद भट्ट, प्रमोद जोशी, पूरन शाही, शैलू साह, महेंद्र साह आदि।