उत्तराखंड के दूनागिरि में उगाई पांच किलो वजनी मूली, जिसे देख सब हैरान
राजकीय उद्यान दूनागिरि के निरीक्षण के दौरान 5.500 किलो वजनी मूली देखकर सभी हैरान रह गए।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) । राजकीय उद्यान दूनागिरि के औद्यानिक विकास और सुदृढ़ीकरण में तेजी लाने के लिए संयुक्त निदेशक उद्यान (नर्सरी प्रबंधन) डा. नरेंद्र कुमार ने उद्यान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति जांची।
इस दौरान 5.500 किलो वजनी मूली देखकर सभी हैरान रह गए। डा. कुमार ने मूली की जड़ का रोपण कर बीज उत्पादन प्रक्रिया शुरू की।
निरीक्षण में मूली बीज उत्पादन के लिए जड़ उत्पादन, प्याज पौध और फल पौध उत्पादन तथा पहले रोपित फल पौधों की स्थिति की समीक्षा की गई। आगामी वर्ष के फल पौध रोपण, जल संरक्षण तकनीकों, सुरक्षात्मक घेरबाड़ और आउटलेट व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।
अधिकारियों और कर्मचारियों को उद्यान को सुदृढ़ कर मॉडल प्रक्षेत्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उद्यान अधीक्षक विदुर सिंह राना, प्रभारी इंद्र लाल आर्या, कमल कांत, बहादुर गिरि, सूर्य प्रताप, अनिल कुमार और संदेश राम उपस्थित रहे।