40676 मतदाता बनाएंगे गाव की सरकार
स्यालदे(रानीखेत) इंतजार की घड़िया समाप्त होने को हैं। 24 घटे बाद स्याल्दे ब्लॉक में मतदान ह
स्यालदे(रानीखेत) : इंतजार की घड़िया समाप्त होने को हैं। 24 घटे बाद स्याल्दे ब्लॉक में मतदान होगा। चुनाव मैदान में उतरे 273 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो जाएगा।
ब्लॉक के 40676 मतदाता 99 बूथों पर मतदान करेंगे। शातिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने को पुलिस प्रशासन ने भी तैयारिया पूरी कर ली है। ब्लॉक के 23 ग्राम पंचायतों में पहले ही निर्विरोध ग्राम प्रधान तथा पाच क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। प्रधान के कुल 95 पदों में 23 पर निर्विरोध निर्वाचन हो जाने से शेष 72 पदों पर 191 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 36 पदों में से 5 पदो पर निर्विरोध निर्वाचन होने पर 31 पदों पर 78 तथा जिला पंचायत की चार सीटों पर प्रत्याशी चुनावी समर में है। प्रत्याशी माहौल अपने पक्ष में करने की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। तमाम वादो के साथ रात दिन मतदाताओं को रिझाने में जुटे हुए हैं।
====================
ब्लॉक के सात बूथ अतिसंवेदनशील
स्याल्दे ब्लॉक में 20378 पुरुष तथा 20298 महिला मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। ब्लॉक के ग्वालदिन, भरसौली प्रथम, भरसौली द्वितीय, डूंगरी, पत्थरखोला, कहड़गाव तथा चिंतौली गाव अतिसंवेदनशील बूथ की श्रेणी में रखे गए हैं। जबकि भालीखेत,जयखाल, भालभीडा़, देघाट,उपराडी़, तलियालिगुण सहित 43 बूथ संवेदनशील श्रेणी में है।