अल्मोड़ा के सल्ट में बंशीधर भगत ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
सल्ट में कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भ्ने उपचुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
जागरण टीम, मानिला/स्याल्दे : सल्ट में कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उपचुनाव का शंखनाद किया। भाजपाइयों में नया जोश भरते हुए कहा कि सल्ट सीट को पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी। यह भी दोहराया कि 2022 में भाजपा राज्य की सभी 70 सीटें जीत दोबारा सरकार बनाएगी। इस दौरान उन्होंने स्व. विधायक सुरेंद्र सिंह जीना को भी याद किया।
स्याल्दे के आर्य इंटर कालेज देघाट के मैदान में मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मेलन चुनावी सभा में बदल गया। चामुंडा चिकित्सालय काशीपुर के सीएमडी एवं भाजपा नेता डा. यशपाल सिंह रावत तथा महेश जीना के समर्थकों से खचाखच भरे पंडाल से उत्साहित प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि इसी एकजुटता से सल्ट का उपचुनाव भी जीतना है। मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कांग्रेस पर तीखे कटाक्ष भी किए। इससे पूर्व बंशीधर भगत का महरौली में नागरिक अभिनंदन हुआ। बाइक रैली व वाहनों का काफिला चंपानगर, भाकुड़ा, वलमरा होते हुए देघाट पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, राजेंद्र भंडारी व कुलदीप कुमार, जिलाध्या रवि रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री तरुण बंसल, ममता भट्ट, प्रेम शर्मा, राधा धौलाखंडी, प्रवीण कुमार, हृदयेश मेहरा, पूरन रजवार, देवीदत्त शर्मा, दिनेश मेहरा, कुंदन लाल, सूरज मेहरा, भूपेंद्र नेगी, दीपक कुमार, मनोज नेगी, भूपेंद्र सिंह, धरमपाल सिंह, अशोक तिवारी, नरेंद्र बिष्ट, खीमानंद, मुकेश भट्ट, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
=========
बंशीधर भगत को भूल डा. यशपाल को कंधे पर उठाया
= भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष उपचुनाव के दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन
= महेश जीना के समर्थकों ने भी दिखाई एकजुटता
संस, मानिला : देघाट में कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले डोटियाल चौराहा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के सामने उपचुनाव में टिकट के प्रबल दावेदार चामुंडा चिकित्सालय काशीपुर के सीएमडी डा. यशपाल सिंह रावत के समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया। बंशीधर को भूल कार्यकर्ताओं ने डा. यशपाल को कंधे पर उठा उन्हें अपना भावी विधायक बता नारेबाजी की। इसी दौरान स्व. विधायक सुरेंद्र जीना के भाई महेश जीना के समर्थकों ने उनके पक्ष में नारेबाजी कर उन्हें भी कंधे पर बैठा लिया। मौलेखाल ब्लाक मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इस मौके पर परम कांडपाल, मनीष जोशी, धर्मेद्र रावत, अक्षित रावत, जगत बिष्ट, प्रकाश नेगी, पुष्कर बोरा, प्रताप रावत, मनोज मनराल, पिंकी करगेती, विक्रम बिष्ट आदि मौजूद रहे। फिर बंशीधर भगत का काफिला पैंसिया, झीमार, डोटियाल, नैल, कमान, भाकुड़ा में कार्यकर्ताओं से मिला। यहां से चंपानगर, भाकुड़ा व वलमरा होते हुए देघाट पहुंचे।