अल्मोड़ा में महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
अल्मोड़ा स्थित भिकियासैंण में जिला मुख्यालय व रानीखेत उपमंडल के बाद महंगाई के खिलाफ जिलेभर के कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।
संस, भिकियासैंण (अल्मोड़ा) : जिला मुख्यालय व रानीखेत उपमंडल के बाद महंगाई के खिलाफ जिलेभर में कांग्रेसियों के धरना प्रदर्शन तेज हो गए हैं। जगह जगह कांग्रेसी सिलिंडर लेकर सड़क पर उतर आए। उन्होंने डबल इंजन की भाजपा सरकार पर गरीबों के शोषण का आरोप लगाते हुए पुतले फूंके।
भिकियासैंण में कांग्रेसी सोमवार को बडियाली तिराहा पर एकत्र हुए। उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। आरोप लगाया कि भाजपाराज में मध्यम व गरीब वर्ग महंगाई के बोझ तले त्रस्त है। उन्होंने भाजपा पर भ्रष्टाचार व बेरोजगारी को बढ़ाव देने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में दीपक बिष्ट, भगवती रिखाड़ी, राजेंद्र सिंह, महिपाल बिष्ट, पूरन मावड़ी, जयप्रकाश नेगी, चंद्रशेखर मठपाल, रवींद्र सिंह, चंद्रेश रावत, शिवम कपिल, प्रवेश, चंद्रशेखर, इश्तियाक खान, केवल मठपाल आदि शामिल रहे।
========
सोमेश्वर में नारेबाजी
सोमेश्वर : यहां मुख्य चौराहा पर बढ़ती महंगाई के लिए राज्य व केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया। कांग्रेसियों ने पुतला फूंक प्रदर्शन किया। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल, दिनेश नेगी, बालम भाकुनी, श्याम सिंह दौसाद, प्रकाश खाती, प्रकाश बिष्ट, संतोष कुमार, दीपक बौरा, नारायण राम, ललित प्रसाद कांडपाल, गिरीश कांडपाल, पानुली देवी, दीपक चंद्र पांडे, राजेश गिरि, राजेंद्र राम, शंकर गिरि, विनोद बौरा, बहादुर सिंह, हेमंत कुमार, पूरदन राम, सुंदर सिंह बिष्ट, गणेश बजेठा, गणेश राम आदि मौजूद रहे।
===========
भतरौजखान में भी हो हल्ला
भतरौजखान : यहां भी कांग्रेसियों ने सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन किया। इसमे कैलाश पंत, रमेश किरौला, आनंद सिंह चौहान, चंदन आर्या, बलराज कड़ाकोटी, कृपाल सिंह, नवीन जोशी, गिरीश, चारू, प्रताप सिंह, सुरेश, रमेश, हरीश सिंह, चंदन किरौला आदि शामिल रहे।