गर्मी से पहले पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करें अधिकारी : चौहान
अल्मोड़ा में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने नगर के समीपवर्ती इलाकों में बेहतर व सुचारू जलापूर्ति के निर्देश देते हुए विभागीय अधिकारियों से गर्मी से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
संस, अल्मोड़ा: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने नगर के समीपवर्ती इलाकों में बेहतर व सुचारू जलापूर्ति के निर्देश देते हुए विभागीय अधिकारियों से गर्मी पूर्व तैयारी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने भैंसियाछाना ब्लाक के सल्ला ग्राम पंचायत में विकास कार्यो के लिए चार लाख रुपये की घोषणा भी की।
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने रविवार को भैंसियाछाना ब्लाक की सल्ला ग्राम पंचायत में चौपाल लगा जनसमस्याएं सुनीं। विधायक निधि से विकास कार्यो को चार लाख रुपये की घोषणा की। केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को रूबरू कराया। उन्होंने लोक देवता गंगनाथ के नए मंदिर के निर्माण को भूमि पूजन में भी हिस्सा लिया। इस दौरान गां के पनी राम, देवेंद्र प्रसाद, सुनीता देवी, कुंदन राम, सुनीता देवी, राजेंद्र प्रसाद, मीना देवी, हेमंत कुमार, गिरीश कुमार, रमेश राम, नरेंद्र राम, चंदन राम, नीरज कुमार, ललित प्रसाद, ललिता देवी, सुमन देवी, मनोज कुमार, जगदीश आर्या, नीमा देवी, अजय आर्या, नंदन कुमार, चंदन आर्या, प्रकाश आर्या, मोहन राम आदि ने भाजपा की सदस्यता ली।
उधर विस उपाध्यक्ष ने कसारदेवी क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक भी की। ग्रामीणों के सुझाव पर गर्मी से पूर्व सुचारू व बेहतर जलापूर्ति के निर्देश दिए। इस मौके पर चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्र लाल टम्टा, ग्राम प्रधान सल्ला बलवंत प्रसाद, कुंदन मेहरा, त्रिलोक सिंह देवड़ी, भगवत प्रसाद, दिनेश कुमार, सुशील मेहता, लक्ष्मण सिंह देवड़ी, मनोज बजेठा, महेंद्र सिंह बजेठा, रमेश देवड़ी, पूरन सिंह देवली, लक्ष्मण सिंह देवली आदि मौजूद रहे।