नई शिक्षा नीति विद्याíथयों के हितों के अनुरूप: कुलवंत
अल्मोड़ा में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (माध्यमिक संवर्ग) केनई शिक्षा नीति को कुलवंत सिंह ने विद्यार्थियों के हितों के अनुरूप बताया है।
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (माध्यमिक संवर्ग) के कुमाऊं संभाग के अध्यक्ष कुलवंत सिंह बल ने बहुप्रतीक्षित नई शिक्षा नीति का जोरदार स्वागत किया है। नीति को विद्याíथयों की आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगारोन्मुख बताया। वेबिनार के जरिए महासंघ के पदाधिकारियों से नई नीति के अनुरूप अभी से अपने आप को ढालने का आह्वान किया है।
बल ने कहा है कि शिक्षा नीति को भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रधानता देकर विकसित किया गया है। यह शिक्षा में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक है जो चरणबद्ध तरीके से लागू होगी। इसमें कला, विज्ञान, शैक्षणिक सहशैक्षणिक, अकादमिक और व्यवसायिक शिक्षा में विभेद समाप्त करने का प्रावधान किया गया है। शिक्षा की गुणवत्ता के लिए शिक्षक प्रशिक्षण के लिए इसमें एकीकृत बीएड डिग्री पाठ्यक्रम की व्यवस्था है। पारदर्शी आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति की व्यवस्था, शिक्षकों की गरिमा को पुन: बहाल करने तथा शैक्षिक प्रशासन में भागीदारी की व्यवस्था सराहनीय है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा नई शिक्षा नीति पर परिचर्चा के लिए गत वर्ष मेहसाणा गुजरात में राष्ट्रीय सम्मेलन में भी इस पर परिचर्चा कर कई मुख्य बिदु उठाए।