Move to Jagran APP

धमाका कर मार दीं सैकड़ों मछलियां

रानीखेत व नैनीताल जनपद की सीमा को जोड़ने वाले एतिहासिक पुल के ठीक नीचे अराजक तत्वों ने किया धमाका।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 11:17 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 06:15 AM (IST)
धमाका कर मार दीं सैकड़ों मछलियां

रानीखेत, जेएनएन : रानीखेत व नैनीताल जनपद की सीमा को जोड़ने वाले एतिहासिक पुल के ठीक नीचे कोसी नदी में अराजकतत्वों ने धमाका कर सैकड़ों मछलिया मार दीं। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय व्यापारियों ने मछलियों का शिकार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाही की माग की है। चेताया है कि कोसी नदी क्षेत्र में मछलियों का अवैध शिकार करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई नहीं की गई तो आदोलन किया जाएगा।

loksabha election banner

पुलिस प्रशासन की सख्ती से कुछ दिन शात रहने के बाद कोसी नदी में मछलियों का अवैध शिकार करने वाले अराजक तत्व एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। बुधवार देर शाम अराजक तत्वों ने अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा को जोड़ने वाले एतिहासिक रानीखेत पुल के ठीक नीचे कोसी नदी में जोरदार धमाका कर सैकड़ों मछलिया मार डालीं। धमाके के बाद अराजक तत्व कुछ मछलियों को साथ ले गए तथा कई को नदी क्षेत्र में ही छोड़ गए। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नेगी, प्रातीय नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, महिपाल बिष्ट, पूरन लाल साह, महेंद्र सिंह बिष्ट, नंदन सिंह, कुंदन सिंह आदि लोगों ने मछलियों का शिकार करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की माग की है।

===================

अराजक तत्वों के हौसले बुलंद

कुछ माह पूर्व अराजक तत्वों ने छड़ा बाजार के समीप कोसी नदी में धमाका कर सैकड़ों मछलिया मार दी थीं। तब आक्रोशित ग्रामीणों ने मछली मारने वालों को मौके पर ही पकड़ा और पुलिस के हवाले किया था। परिजनों के माफी मागने, नदी क्षेत्र में मछली का बीज डालने, भविष्य में दोबारा ऐसा न करने के आश्वासन के बाद अराजक तत्वों को कड़ी फटकार के बाद छोड़ा गया था। अब एक बार फिर नदी क्षेत्र में धमाकों से मछली मारे जाने से अराजक तत्वों के हौसले बुलंद माने जा रहे हैं।

===================

आखिर कहा मिल रहा विस्फोटक

अराजक तत्वों को प्रतिबंधित विस्फोटक कहा से मिल रहा है, यह भी बड़ा सवाल है? जहा एक ओर अराजक तत्व नदी में विस्फोट कर रहे हैं तो वहीं नदी क्षेत्र में जगह-जगह जान जोखिम में डाल करंट से भी मछलियों का शिकार किया जाता है। क्षेत्रवासियों ने विस्फोटक सामग्री बेचने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की माग उठाई है।

::::::::::वर्जन-

कोसी नदी में मछली मारे जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने से पूर्व ही अराजकतत्व फरार हो गए। मछली मारने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- आशा बिष्ट, चौकी प्रभारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.