गौरवशाली इतिहास को मिटाने पर तुली भाजपा : मदन
संवाद सहयोगी द्वाराहाट महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर शुरू हुई काग्रेस की पद
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर शुरू हुई काग्रेस की पद यात्रा विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंची। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। सभाओं में पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महात्मा गाधी, भीमराव अंबेडकर व जवाहर लाल नेहरू को अपमानित करने से डिजिटल इंडिया का निर्माण नहीं होने वाला। उन्होंने भाजपा पर भारत के गौरवशाली इतिहास को मिटाने का भी आरोप मढ़ा।
महात्मा गाधी की 150वीं जयंती पर काग्रेस की पदयात्रा द्वाराहाट के भुमकिया गांव स्थित अंबेडकर की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ आरंभ हुई। बाद में कौला, कोटिला, गवाड़, जामड़, पूजाखेत व बमनपुरी आदि गावों में पहुंची। बमनपुरी में आयोजित कार्यक्त्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मदन मोहन उपाध्याय, स्व. भवानी दत्त तिवारी व स्व. पद्मादत्त जोशी के परिजनों को पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। काग्रेस नेता ने देश में बढ़ती बेरोजगारी, गिरती विकास दर आदि मुद्दों पर भाजपा भी घेरा। संचालन नारायण रावत ने किया। बुधवार को यात्रा का अगला चरण विजयपुर से शुरू होगा।
================
पद यात्रा में ये रहे शामिल
राज्यसभा सासद प्रदीप टम्टा, ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर बिष्ट, नगर अध्यक्ष कमल साह, सभासद नपं विमला साह व आनंदी साह, यात्रा संयोजक नवल रावत, निवर्तमान जिपंस बचुली देवी, पूर्व प्रमुख राजेंद्र किरौला, निर्मल मठपाल, सूरज नगरकोटी, हिमाशु नगरकोटी, जीत सिंह धानक, राजेंद्र बिष्ट, केवलानंद जोशी, जीवन नेगी आदि।