ग्राइंडर की चपेट में आने से मिस्त्री घायल
संवाद सहयोगी अल्मोड़ा नगर की पुरानी सब्जी मंडी में भवन निर्माण के काम में लगा मिस्त्री ग्राइंड
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : नगर की पुरानी सब्जी मंडी में भवन निर्माण के काम में लगा मिस्त्री ग्राइंडर की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजपुरा निवासी संतोष कुमार पुत्र गोपाल राम मिस्त्री का कार्य करते हैं। वह विगत कई दिनों से सब्जी मंडी में एक भवन निर्माण के कार्य में लगे थे। गुरुवार की सुबह वह रोज की तरह काम पर पहुंचे। उनके साथी मजदूर ने बताया कि इस दौरान वह लकड़ी काटने के लिए ग्राइंडर का प्रयोग कर रहे थे। अचानक ग्राइंडर का चक्का टूट गया और वह घूमता हुआ उनके मुंह पर जा लगा। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो चिल्लाने लगे। काम में लगे अन्य मजदूर तुरंत जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। उनके मुंह पर 10 टांके लगाए गए। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।