राजस्व पुलिस से लगाई बेटी की सकुशल वापसी की गुहार
संवाद सूत्र ताड़ीखेत (रानीखेत) विकासखंड के गैरड़ गाव निवासी ग्रामीण ने गाव के युवक पर उसक
संवाद सूत्र, ताड़ीखेत (रानीखेत): विकासखंड के गैरड़ गाव निवासी ग्रामीण ने गाव के युवक पर उसकी लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। राजस्व उपनिरीक्षक को तहरीर देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई की माग की है।
ब्लॉक के धूराफाट क्षेत्र के गैरड़ गाव निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। राजस्व उपनिरीक्षक ताड़ीखेत उमेश नयाल को दिए पत्र में कहा है कि एक माह पूर्व गांव का ही रहने वाला उमेश पुत्र राम लाल उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। कहा कि काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का कुछ पता नहीं चल सका है। परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत और परेशान हैं। उन्होंने राजस्व पुलिस से बेटी की सकुशल वापसी की गुहार लगाई है।
==============
'ग्रामीण की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नाते रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद कई स्थानों पर दबिश भी दी गई है। जल्दी पता लगा लिया जाएगा।
-उमेश नयाल, राजस्व उपनिरीक्षक'