Move to Jagran APP

वैज्ञानिक विधि से मछली पालन का बताया तरीका

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : राष्ट्रीय मत्स्य पालन दिवस के मौके पर मत्स्य विभाग की ओर से विचार गोष्ठी का

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Jul 2019 11:01 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 11:01 PM (IST)
वैज्ञानिक विधि से मछली पालन का बताया तरीका
वैज्ञानिक विधि से मछली पालन का बताया तरीका

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : राष्ट्रीय मत्स्य पालन दिवस के मौके पर मत्स्य विभाग की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मत्स्य पालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। उन्हें वैज्ञानिक विधि से मछली पालन के भी टिप्स दिए गए।

loksabha election banner

सोसायटी फॉर उत्तरांचल डेवलपमेंट एंड हिमालयन एक्शन के सहयोग से आयोजित इस गोष्ठी में जायका परियोजना के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों एवं प्रगतिशील कृषकों को गोविंद बल्लभ पंत हिमालयी पर्यावरण विकास संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. दीपा बिष्ट ने मछली पालकों को वैज्ञानिक विधि से मत्स्य पालन की जानकारी दी। मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक रितेश चंद ने काश्तकारों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि पर्वतीय क्षेत्र में किन-किन मछलियों को पालने से वह लाभ उठा सकते हैं। इस मौके पर ज्येष्ठ निरीक्षक आशु उप्रेती, मनोज बोरा, नीता पांडेय, उमा नेगी, अनीता मेहरा तथा कृषि व उद्यान विभाग के न्याय पंचायत प्रभारियों ने प्रतिभाग किया। अध्यक्षता बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के प्रतिनिधि भुवन जोशी ने की। इस मौके पर सुधा संस्था के डॉ. कमलेश जोशी,ब्लॉक प्रमुख दीपक बोरा, इंद्र सिंह बिष्ट, पंकज कपकोटी, दिगंबर कुमार व हेमा भट्ट आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.