भव्य होगा भूमियां देवता दिवस समारोह, तैयारी शुरू
संस चौखुटिया उत्तराखंड में भूमियां को न्याय देवता के रूप में पूजा व माना जाता है। यहां
संस, चौखुटिया : उत्तराखंड में भूमियां को न्याय देवता के रूप में पूजा व माना जाता है। यहां मासी बाजार के पास भूमियां देवता का भव्य व विशाल मंदिर है, जो लोगों के अटूट आस्था व विश्वास से जुड़ा है। मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष भूमियां देवता दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाता है। भूमियां मंदिर विकास समिति के पदाधिकारी समारोह को भव्य बनाने में जुट गए है। मंदिर को सजाया व संवारा जा रहा है। गांवों से श्रद्धालुओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए जनसंपर्क अभियान भी चल रहा है। मंदिर समिति अध्यक्ष राम स्वरूप मासीवाल ने बताया कि वार्षिक दिवस समारोह दो दिन चलेगा। पहले दिन 11 मई को सुबह बाजार में कलश यात्रा निकलेगी। बाद में मंदिर परिसर में पूजन कार्यक्रम के साथ साथ बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे एवं युवा मंडल चौना-दिल्ली की ओर से भंडारे का आयोजन होगा। 12 मई को गायत्री महायज्ञ हवन व निश्शुल्क जनेऊ संस्कार होंगे तथा युवा मंडल मासी द्वारा भंडारा होगा। समिति के संतोष मासीवाल, केएन कबडाल, विनोद पाठक, मोहन चंद्र, संजय साह, गोबिंद सिंह, शंकर रावत, शंकर बिष्ट, सुभाष बिष्ट, गोपाल मासीवाल व गजेंद्र सिंह आदि कार्यक्रम की तैयारी में लगे हैं।