नशामुक्ति के लिए चलाया जनजागरूकता अभियान
सोमेश्वर: थाना पुलिस ने नशीले पदार्थो के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के रोकथाम के लिये अंतरराष्ट्रीय न
सोमेश्वर: थाना पुलिस ने नशीले पदार्थो के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के रोकथाम के लिये अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर मुख्य चौराहे पर जनजागरुकता अभियान चलाया। इसके तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। थाना उपनिरीक्षक एस आर कोहली ने नशीले पदार्थ के दुरुपयोग एवं नशीले पदार्थो अवैध व्यापार न करने की हिदायत दी। लोगों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने के बारे जानकारी देकर जागरूक किया। इस मौके पर थाना पुलिस सुरेंद्र धामी, युगल मिश्रा, विनोद गोस्वामी, हरीश सिंह, भूपेंद्र कुमार, प्रांतीय उद्योग मंडल जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद बोरा, हरीश चंद्र खत्री, मनीष जोशी, दिनेश मठपाल, दीप जोशी, शरद अग्रवाल, गणेश जोशी सहित कई लोगों ने नशे से हमेशा दूर रहने का संकल्प लिया।