अल्मोड़ा में एक ही दिन में कोरोना के 15 नए केस
जनपद में एक ही दिन में कोरोना के 15 मामले सामने आए हैं।
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जनपद में एक ही दिन में कोरोना के 15 मामले सामने आए हैं। संक्रमित प्रवासियों में 14 मुंबई से यहां पहुंचे थे। इन सभी को ताकुला बसौली स्थित गेस्ट हाउस में संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। उधर, गुरुग्राम से पहाड़ लौटा प्रवासी बेस चिकित्सालय के राजकीय मेडिकल कॉलेज ब्लॉक में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। इनमें पांच ताड़ीखेत ब्लॉक, चार हवालबाग, तीन लमगड़ा, दो भैंसियाछाना तथा एक संक्रमित सल्ट विकासखंड का रहने वाला है। अब जनपद में कोरोना के कुल केस 39 जबकि सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 37 जा पहुंचा है।
बीती 23 मई को मुंबई से जिले के 14 प्रवासी रेल से लालकुआ पहुंचे थे। 24 मई को अल्मोड़ा पहुंचने पर होटल प्रबंध संस्थान में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी को ताकुला बसौली स्थित एक गेस्ट हाउस में संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। इसी दिन गुरुग्राम से रोडवेज बस के जरिये लौटा एक भैंसियाछाना ब्लॉक निवासी प्रवासी को लक्षण पाए जाने पर बेस चिकित्सालय में आइसोलेट कर लिया गया था। 26 मई को इन प्रवासियों के स्वैब नमूने जाच को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) हल्द्वानी भेजे गए थे। शुक्रवार को सभी 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। मुंबई के संक्रमित प्रवासियों को भी बेस चिकित्सालय में आइसोलेट कर लिया गया है।
=
एक के खिलाफ मुकदमा भी है
सूत्रों के अनुसार पूर्व से ही बेस चिकित्सालय में आइसोलेट प्रवासी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। उस पर आइसोलेशन वार्ड का वीडियो बना उसे वायरल कर अफवाह फैलाने का आरोप लगा था। चिकित्सालय प्रशासन की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई थी।
==
जिले पर एक नजर = होम क्वारंटाइन : 15683
= संस्थागत क्वारंटाइन : 356
= आइसोलेट : 53
= कुल कोरोना संक्त्रमित : 39
= स्वस्थ हो चुके : 02
= सक्रिय पॉजिटिव केस : 37
= शुक्त्रवार को भेजे गए सेंपल : 09
= अभी तक कुल भेजे गए सेंपल : 808
= कोरोना रिपोर्ट निगेटिव : 639