कुल देवी मंदिर की शरण पहुंचे सीएम
संवाद सहयोगी, भिकियासैंण : मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विकासखंड स्थित अपनी ननिहाल अदबौड़ा गांव में कुल द
संवाद सहयोगी, भिकियासैंण : मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विकासखंड स्थित अपनी ननिहाल अदबौड़ा गांव में कुल देवी व देवताओं के साथ ही गोलज्यू महाराज के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय व उनके सगे संबंधी भी साथ रहे।
मछोड़ बस हादसे के मद्देनजर भतरौजखान चिकित्सालय का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री रावत बीते रोज अदबौड़ा स्थित अपनी ननिहाल भी पहुंचे। वहां उन्होंने गोलू देवता व अन्य कुल देवी देवताओं के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद वह प्रदेश अध्यक्ष किशोर के साथ देहरादून रवाना हो गए। इस अवसर पर योजना समिति सदस्य चंदन सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव त्रिभुवन सिंह फत्र्याल, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह देव, बलवीर सिंह बिष्ट, दलवीर सिंह, संजय रावत, भवान सिंह बिष्ट, महेंद्र देव, नंदन सिंह मेहरा आदि उपस्थित रहे।