Move to Jagran APP

राउमावि बानठौक का होगा उच्चीकरण

संवाद सहयोगी, दन्यां: सुदूरवर्ती गांव में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानठौक का उच्चीकरण क

By Edited By: Thu, 28 Jan 2016 05:32 PM (IST)
राउमावि बानठौक का होगा उच्चीकरण

संवाद सहयोगी, दन्यां: सुदूरवर्ती गांव में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानठौक का उच्चीकरण कर इंटरमीडिएट की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। विद्यालय की अन्य समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

यह बात विधानसभा अध्यक्ष गोबिंद सिंह कुंजवाल ने राउमावि बानठौक में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने उपस्थित लोगों से पारंपरिक कृषि के साथ ही अदरक, हल्दी व अन्य का उत्पादन करते हुए अपनी आर्थिक स्थित मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मनिआगर से बानठौक 17 किमी मोटर मार्ग का निर्माण होने से जहां यहां के काश्तकारों को अपने उत्पादों के लिए बाजार सुलभ हो जाएगा, वहीं यातायात की समस्या का निराकरण होगा। उन्होंने चलेठी गांव को भी मोटर मार्ग से शीघ्र जोड़ने का आश्वासन दिया। उन्होंने विधायक निधि से हरू व सैम मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि देने का आश्वासन दिया। सभा को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख पीतांबर पांडे ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को सुलभ कराने की अपील कार्यकर्ताओं से की। बैठक को जिला महामंत्री पूरन बिष्ट, संगठन मंत्री नरेंद्र बनौला, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण दत्त, ब्लाक अध्यक्ष मोहन सिंह सिंग्वाल, तारा महरा, हीरा डोलिया, नारायण सिंह रौतेला, भोला दत्त तिवारी, हरीश पांडे, गीता गैलाकोटी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रणजीत बनौला और संचालन हरीश गैलाकोटी ने किया। बाद में विधानसभा अध्यक्ष सिनैला गांव पहुंचे और ग्राम प्रधान नंदन सिंह के पिता के निधन पर शोक जताया।