गांवों में विधायक ने सुनी जनसमस्याएं
संवाद सूत्र, स्याल्दे: क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने शुक्रवार को स्याल्दे विकास खंड के सीम
संवाद सूत्र, स्याल्दे: क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने शुक्रवार को स्याल्दे विकास खंड के सीमांत गांव गुदलेख एवं गवाड़ी का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कई स्थानों पर विकास कार्यो का निरीक्षण भी किया।
राम मंदिर गुदलेख में ली बैठक में उन्होंने कहा कि दूरस्थ गांवों की जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने क्षेत्र में चल रहे निर्माण योजनाओं पर पैनी नजर रखने को कहा। साथ ही कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने गुदलेख सीसी मार्ग निर्माण, मेला स्थल सुंदरीकरण, गवाड़ी में मंदिर सुंदरीकरण के लिए 1-1 लाख एवं महिला मंगल दल को सांस्कृतिक सामान क्रय के लिए 15 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। अध्यक्षता प्रधान गोपाल व संचालन नंदन सिंह ने किया। पूर्व प्रमुख राधा रमण उप्रेती, मनवर सिंह, हरी राम आर्य, नारायण दत्त, महेश राम, जसवंत सिंह, चंदन सिंह व बचे सिंह ने गांवों की समस्याएं रखी।