विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम के भाषण के बीच युवाओं ने रोजगार मेले में की तोड़फोड़, हुआ हंगामा

By Abhishek SharmaEdited By:
Published: Sat, 22 Dec 2018 03:45 PM (IST)

स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोजगार मेले का शनिवार को सीएम योगी आदित्‍यनाथ द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते ही युवाओं की भीड़ बेकाबू हो गई।

सीएम के भाषण के बीच युवाओं ने रोजगार मेले में की तोड़फोड़, हुआ हंगामा
सीएम के भाषण के बीच युवाओं ने रोजगार मेले में की तोड़फोड़, हुआ हंगामा

गाजीपुर, जेएनएन। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोजगार मेले का शनिवार को सीएम योगी आदित्‍यनाथ द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते ही युवाओं की भीड़ बेकाबू हो गई। रोजगार की चाह में पहुंचे युवाओं ने कुर्सियों को फेंकना व तोड़ना शुरू कर दिया जिससे वहां भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। हर कोई मुख्यमंत्री के भाषण को सुनने के बजाए युवाओं द्वारा मचाए जा रहे उत्पात से बचने की कोशिश करने लगा। भाषण समाप्त होते ही कुछ शरारती युवाओं ने मंच के तरफ गमछा फेंका जिससे स्थिति और भी खराब होने लगी किसी तरह से मुख्यमंत्री के हाथों से आयोजकों ने दो लोगों को नियुक्ति पत्र दिलाने के साथ कार्यक्रम समाप्त कराया। जैसे ही मुख्यमंत्री मंच से उतरकर अपने वाहन के पास पहुंचे, युवा कंपनियों की ओर से लगाए गए स्टालों को तोड़कर पंडाल से बाहर निकल गए। यह उत्पात देख रहे सुरक्षा की कमान संभाल रहे पुलिसकर्मी भी मूक दर्शक बने हुए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।