विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में शादी से पहले युवती लापता, दो लाख रुपये और आभूषण ले जाने का आरोप

By Rajesh ChaubeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 06:11 PM (GMT+05:30)

वाराणसी के चौबेपुर में शादी से पहले एक 20 वर्षीय युवती ₹2.01 लाख नकद और सोने के आभूषणों के साथ ...और पढ़ें

वाराणसी में शादी से पहले युवती लापता दो लाख रुपये और आभूषण भी गायब।

वाराणसी में शादी से पहले युवती लापता दो लाख रुपये और आभूषण भी गायब।

HighLights

  1. शादी से पहले 20 वर्षीय युवती अचानक लापता हुई।

  2. घर से ₹2.01 लाख नकद और सोने के आभूषण गायब।

  3. पिता ने बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, (चौबेपुर) वाराणसी। घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। 26 नवंबर को तिलक की रस्म होनी थी, लेकिन इससे पहले ही 20 वर्षीय युवती के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। पिता ने गांव के ही एक युवक के रिश्तेदार पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवती घर में रखे तिलक के दो लाख एक हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण भी साथ ले गई है।

कैथी गांव निवासी एक पिता ने चौबेपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री 12 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे घर से अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पिता ने आरोप लगाया कि गांव के दो लोगों की मिलीभगत से बिहार के सिवान निवासी उनके रिश्तेदार उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

पिता के मुताबिक, बेटी की शादी तय हो चुकी थी और 26 नवंबर को तिलक का कार्यक्रम निर्धारित था। इसके लिए घर में दो लाख एक हजार रुपये रखे थे। आरोप है कि युवती दो सोने की अंगूठियों के साथ नाक, कान और गले के आभूषण भी अपने साथ ले गई। बेटी के अचानक लापता होने से परिवार की शादी की तैयारियां अधर में पड़ गई हैं।

पीड़ित पिता ने 13 नवंबर को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बेटी की सकुशल बरामदगी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।