विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

युवाओं को लग रही अनोखी शार्टकट की लत, सलाखों के पीछे पहुंचने की आ रही नौबत

By Praveen Kumar Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 06 Nov 2026 05:27 AM (IST)

वाराणसी जिला जेल में 18 से 30 वर्ष के युवा बंदियों की संख्या 44% तक पहुंच गई है, जो अपराध ...और पढ़ें

युवाओं को लग रही अनोखी शार्टकट की लत, सलाखों के पीछे पहुंचने की आ रही नौबत।

युवाओं को लग रही अनोखी शार्टकट की लत, सलाखों के पीछे पहुंचने की आ रही नौबत।

HighLights

  1. वाराणसी जेल में 44% बंदी 18-30 वर्ष के युवा।

  2. युवाओं में चोरी, छिनैती जैसे अपराधों की बढ़ती प्रवृत्ति।

  3. गलत संगत, जल्द पैसा कमाने की चाहत मुख्य कारण।

प्रवीण राय, जागरण संवाददाता, वाराणसी। देश में युवा पीढ़ी शिक्षा, रोजगार और बेहतर करियर को लेकर अपनी आवाज उठा रही है। भविष्य में उन्हें बेहतर शिक्षा और करियर बनाने की चिंता है। दूसरी तरफ कुछ युवा गलत संगत, जल्द पैसे कमाने की चाहत में अपराध कर जेल की चारदीवारी के पीछे बंद हैं।

वाराणसी जिला जेल में बंद बंदियों की उम्र के आंकड़े युवाओं के अपराध की ओर बढ़ते कदम की तस्वीर पेश कर रहे हैं। वर्तमान में जिला जेल में करीब 44 प्रतिशत बंदी ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच की है। जिला जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव बताते हैं कि वर्तमान में कुल 1697 बंदी है।

पुरुष बंदी 1621 हैं और महिला बंदियों की संख्या 76 है। 18 से 21 वर्ष के कुल 65 बंदी है। वहीं, 22 से 30 वर्ष के बीच कुल 683 बंदी हैं। यानी बड़ी संख्या में युवा उम्र के उस दौर में जेल पहुंच गए, जब उनके सामने पढ़ाई, रोजगार और करियर की चुनौतियां थीं। जेल में बंद इन युवाओं में सबसे ज्यादा मामले चोरी के हैं।

पिछले साल से बढ़ी हैं संख्या

जिला जेल की आकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में 18 से 21 वर्ष के बीच 373 बंदी थे। वहीं 21 से 30 के बीच 345 और 31-40 के बीच 379 बंदी थे। इनमें अधिकतर चोरी, छिनैती जैसे मामलों में बंद थे। इसके अलावा वर्ष 2026 की बात करें तो 18 से 30 वर्ष के बीच 768 बंदी हैं। वहीं 31-40 के बीच 474 बंदी हैं। अधिकतर चोरी के मामले में हैं।

संगत और घर का परिवेश है मुख्य वजह
मनोचिकित्सक डाक्टर बनानी घोष कहती हैं कि कम उम्र में अपराध करने के पीछे मुख्य वजह गलत संगत और घर का परिवेश है। यदि लड़के की संगत गलत हो गई तो वह अपराध की दुनिया में चला जाता है। वहीं घर के लोग पहले से आपराधिक घटनाओं में संलिप्त हैं तो वह पुलिस या कानून से नहीं डरता है। इसके साथ ही माता पिता की ओर से दी जाने वाली छूट भी एक बड़ी वजह बनती है। कुछ लोग भटकाने वाले भी होते हैं।


केस 1-15 सितंबर 2026 को सारनाथ पुलिस ने हाइवे किनारे खड़े ट्रकों और वाहनों से मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो बदमाशों को पकड़ा था। ये दोनों महंगे शौक को पूरा करने और जल्द पैसा कमाने के लिए चोरी करते थे। इन दोनों की उम्र 25 वर्ष से कम थी।

केस 2- तीन सितंबर 2026 को रामनगर में चेन स्नेचिंग की घटना में पकड़े गए आरोपियों की उम्र 22 वर्ष और 30 वर्ष थी। दोनों ने गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए छिनैती की वारदात को अंजान दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।