विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजीपुर में त्‍योहार पर बहन के घर से लौटते समय चलती ट्रेन से आजमगढ़ के युवक को फेंका Gazipur news

By Abhishek SharmaEdited By:
Published: Tue, 22 Oct 2019 02:18 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 22 Oct 2019 05:16 PM (GMT+05:30)

त्‍योहारी सीजन में अपराधों की भी मानो बाढ़ आ गई है। इसी कड़ी में त्‍योहार के मौके पर अपने अपनी बहन के घर से लौट रहे युवक को अराजक तत्‍वों ने चलती ट्रेन से फेंक दिया।

गाजीपुर में त्‍योहार पर बहन के घर से लौटते समय चलती ट्रेन से आजमगढ़ के युवक को फेंका Gazipur news
गाजीपुर में त्‍योहार पर बहन के घर से लौटते समय चलती ट्रेन से आजमगढ़ के युवक को फेंका Gazipur news

गाजीपुर, जेएनएन। त्‍योहारी सीजन में अपराधों की भी मानो बाढ़ आ गई है। इसी कड़ी में त्‍योहार के मौके पर अपने अपनी बहन के घर से लौट रहे युवक को अराजक तत्‍वों ने चलती ट्रेन से फेंक दिया। पूरा मामला गाजीपुर जिले का है जहां पर हुरमुजपुर हाल्ट पर मंगलवार को चलती ट्रेन से मऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन से एक युवक को फेंकने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मंगलवार को मऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन पर आजमगढ़ में मुबारकपुर निवासी राजीव गौतम (32) सवार थे। सादात से ट्रेन मे चढे कुछ युवकों संग विवाद होने पर मारपीट कर चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं हादसे के बाद आरोपित युवक चुपचाप निकल गए। दरअसल मृतक राजीव माहपुर में अपनी बहन के घर से मिलकर वापस अपने घर की ओर लौट रहा था। मृतक के शव के साथ बरामद दस्‍तावेजों से पहचान होने के बाद परिवार के लोगों को भी हादसे की जानकारी दी गई तो परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।