विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

By Rajesh ChaubeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 01 Nov 2026 07:15 PM (IST)

वाराणसी के चौबेपुर में कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास दुर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आने से 30 वर्षीय चंदन कुमार ...और पढ़ें

वाराणसी में ट्रेन हादसे में युवक की मौत, कादीपुर स्टेशन के पास दुर्ग एक्सप्रेस से टकराया चंदन।

वाराणसी में ट्रेन हादसे में युवक की मौत, कादीपुर स्टेशन के पास दुर्ग एक्सप्रेस से टकराया चंदन।

HighLights

  1. वाराणसी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत।

  2. कादीपुर स्टेशन के पास दुर्ग एक्सप्रेस से हुआ हादसा।

  3. मृतक चंदन कुमार के परिवार में मचा कोहराम।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के कादीपुर रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर की दूरी पर रविवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बहादुरपुर गांव निवासी चंदन कुमार (30 वर्ष) पुत्र रामकरन के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब पांच बजे डाउन दुर्ग एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15160) की चपेट में आने से चंदन कुमार की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह दोपहर करीब तीन बजे घर से निकले थे। वह राजमिस्त्री का काम करते थे। उन्हें पथरी की शिकायत थी और वह दवा लेने के लिए घर से निकले थे।

मृतक के दो छोटे बेटे हैं। बड़ा बेटा सूरज चार वर्ष और छोटा बेटा नागेश दो वर्ष का है। घटना के बाद पत्नी सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में इस हादसे से कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची वाराणसी सिटी जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।