Move to Jagran APP

माफिया व गुंडों पर चल रहा योगी का बुलडोजर, जनविश्वास यात्रा में बोले भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

प्रदेश की जनता का विश्वास और आशीर्वाद लेने के लिए भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से बनाए गए सभी छह क्षेत्रों में 19 दिसंबर से जनविश्वास यात्रा निकाली गई। यह बुधवार को भदोही से होते हुए वाराणसी पहुंची। सुबह 11 बजे सेवापुरी विस क्षेत्र के कपसेठी में प्रवेश की।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Wed, 29 Dec 2021 10:03 PM (IST)Updated: Wed, 29 Dec 2021 10:03 PM (IST)
माफिया व गुंडों पर चल रहा योगी का बुलडोजर, जनविश्वास यात्रा में बोले भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
जन विश्वास रथयात्रा के दौरान रथ पर सवार प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व अन्‍य पदाधिकारी

वाराणसी, जागरण संवाददाता। प्रदेश की जनता का विश्वास और आशीर्वाद लेने के लिए भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से बनाए गए सभी छह क्षेत्रों में 19 दिसंबर से जनविश्वास यात्रा निकाली गई। यह बुधवार को भदोही से होते हुए वाराणसी पहुंची। सुबह 11 बजे सेवापुरी विस क्षेत्र के कपसेठी में प्रवेश की। इस दौरान यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिक ढोल नगाड़े के साथ पुष्प वर्षा की। यहीं पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह रथ पर सवार हुए। वहीं, शहरी क्षेत्र के विस क्षेत्रों में रोड शो निकाला गया।

loksabha election banner

विभिन्न स्थानों पर हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं आपके बीच में जनविश्वास यात्रा लेकर आया हूं। इसके पहले परिवर्तन यात्रा लेकर आया था। उस समय केशव प्रसाद मौर्या प्रदेश अध्यक्ष थे। उन्होनें कहा कि सपा की अराजकता गुंडागर्दी भ्रष्टाचार के खिलाफ मैंने आवाह्न किया था कि आप एक बार भाजपा की सरकार बनाइए, प्रदेश में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार समाप्त होगा। आपने बहुमत के साथ आशीर्वाद दिया। योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने पहला काम किसानों का कर्ज माफ करने का काम किया। फिर माफिया व गुंडाराज को खत्म किया। उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 के पहले किसी की हिम्मत नहीं थी कि वह मुख्तार पर किसी प्रकार की रोक लगा सके लेकिन 2017 में हमारी सरकार बनते ही गुंडागर्दी, माफिया पर शिकंजा कसा गया।

जनता से मांगे पांच वचन

जनसभा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जनता से पांच वचन मांगे। इसमें पहला- बच्चों से कभी गुटका नहीं मंगवाना और बच्चों को पेट काटकर पढ़ाना, दूसरा-माता व पिता के चरणों में प्रतिदिन पांच मिनट मालिश करना, तीसरा- बेटी, पत्नी और मां पर कभी हाथ मत उठाना, चौथा-एक बिस्वा जमीन के लिए कभी भाई भाई मत लडऩा और पांचवां- शाम को मौसम्बी का जूस पी लेना लेकिन और शराब मत पीना। सभा की अध्यक्षता हंसराज विश्वकर्मा ने की। सभा में राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर, काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव, मंत्री नंदगोपाल नंदी, धर्मवीर प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र, ज्ञानेश जोशी, संतोष सोलापुरकर, शैलेंद्र मिश्र आदि थे। संचालन यात्रा प्रभारी प्रभात सिंह, संयोजन डा. अशोक राय व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने किया।स्वागत में बना सब्जियों का स्वागत द्वार आकर्षण का केंद्र था।

विश्वनाथ धाम पहुंचा रोड शो

शहर में जनसभा यात्रा भिखारीपुर में प्रवेश की। लंका, गोदौलिया होते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ धाम गेट तक पहुंची। रोड शो के साथ ही नुक्कड़ नाटक से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता के साझा किया गया। इसमें मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, मंत्री रवींद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, एमएलसी अशोक धवन, महापौर मृदुला जायसवाल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, उप सभापति नरसिंह दास, अल्पसंख्यक मोर्चा के हैदर अब्बास चांद, हाजी अनवर अहमद, नागेंद्र रघुवंशी, नवीन कपूर, हर्षपाल कपूर, वैभव कपूर, सोमनाथ विश्वकर्मा, जेएन रघुवंशी, रवि सर्राफ, किशोर कुमार सेठ आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.