विश्व मधुमेह दिवस : हरी सब्जियां, विटामिन और खनिज युक्त भोजन शुगर नियंत्रण में मददगार
बीएचयू के प्रो. डॉ. एनके अग्रवाल ने विश्व मधुमेह दिवस पर मधुमेह नियंत्रण में सही पोषण के महत्व पर जोर ...और पढ़ें

विश्व मधुमेह दिवस: बीएचयू विशेषज्ञ ने बताया शुगर नियंत्रण में आहार का महत्व।
HighLights
बीएचयू में हर साल 6000 मधुमेह मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं।
मधुमेह प्रबंधन में दवाओं संग सही खान-पान का विशेष महत्व।
हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें शुगर नियंत्रण में उत्तम विकल्प।
//Bविश्व मधुमेह दिवस (14 नवंबर) पर विशेष...... //B
//B-बीएचयू में हर साल करीब 6000 मधुमेह के मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच//B
//B-मधुमेह के प्रबंधन में दवाओं के साथ-साथ खान-पान का विशेष महत्व//B
//B-हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और फलियां का प्रयोग उत्तम विकल्प//B
//Bजागरण संवाददाता, वाराणसी ://B
बीएचयू की ओपीडी में हर साल करीब 6000 मधुमेह के मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे है। विश्व मधुमेह दिवस (14 नवंबर) के अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के एंडोक्राइनोलाजी विभाग के प्रो. डा. एनके अग्रवाल ने मधुमेह नियंत्रण में सही पोषण की अहम भूमिका पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि अधिक रेशे वाले आहार, हरी सब्जियां तथा विटामिन और खनिज युक्त भोजन ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में काफी मददगार साबित हो रहे हैं।
मधुमेह के प्रबंधन में दवाओं के साथ-साथ खान-पान का विशेष महत्व है। रेशे युक्त आहार शुगर के अवशोषण को धीमा करता है, जिससे ब्लड ग्लूकोज अचानक नहीं बढ़ता। हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और फलियां इस दिशा में उत्तम विकल्प हैं। इनसे शरीर को आवश्यक विटामिन और खनिज भी मिलते हैं, जो मेटाबालिज्म को बेहतर बनाते हैं और इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ाते हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान शोध मुख्य रूप से पोषण आधारित रोकथाम और नियंत्रण पर ही केंद्रित हैं। मोटापे से लिवर में चर्बी जमा होने से शुगर पचाने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में सही आहार न सिर्फ वजन नियंत्रित रखता है, बल्कि फैटी लिवर की समस्या को भी कम करने में सहायक होता है। कुछ अधिक वजन वाले मरीजों में जीवनशैली और खान-पान में बदलाव से मधुमेह रिवर्स भी हो सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
//Bपरिवार में मधुमेह का इतिहास होने पर समय-समय पर कराएं जांच//B
उन्होंने लोगों को सलाह दी कि परिवार में मधुमेह का इतिहास हो, मोटापा या रक्तचाप की समस्या हो तो नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच कराएं। समय पर सही आहार अपनाने और व्यायाम करने से जटिलताओं जैसे नसों में सुन्नपन, हृदय रोग, आंखों की समस्या और संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। खासकर पैरों की देखभाल में लापरवाही न बरतें, क्योंकि छोटी सी चोट भी गंभीर संक्रमण का कारण बन सकती है। मधुमेह लंबी बीमारी है। सही सलाह लेकर अपनी स्थिति के अनुसार आहार और जीवनशैली में बदलाव करना ही सबसे प्रभावी तरीका है।
-- --