काशी में महिलाओं ने संभाला मोर्चा, रैली निकालकर मांगी सुरक्षा, मांगा अपना हक
लोक समिति ने वाराणसी के प्रतापपुर गांव में महिला हिंसा विरोधी पखवाड़े की शुरुआत की। सैकड़ों महिलाओं और ग्रामीणों ने लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ रैली निकाली और सुरक्षा की मांग की।

वाराणसी में महिलाओं ने संभाला मोर्चा हिंसा भेदभाव के खिलाफ निकाली रैली।
HighLights
लोक समिति ने महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा शुरू किया।
प्रतापपुर गांव में सैकड़ों महिलाओं ने रैली निकाली।
लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह, दहेज प्रथा का विरोध किया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी (मिर्जामुराद)। लोक समिति के तत्वाधान में बुधवार को महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा की शुरुआत किया गया। पहले दिन सैकड़ों लोगों ने महिला हिंसा,लैंगिक भेदभाव के खिलाफ प्रतापपुर गांव में रैली निकाली।
रैली में सैकड़ों महिलाएं, किशोरी लड़कियां और गांव के लोग शामिल हुये। रैली में चुप नही रहना है, हिंसा नही सहना है, बाल विवाह बंद करो, महिला हिंसा बन्द करो, दहेज प्रथा पर रोक लगाओ, यौन हिंसा पर रोक लगाओ आदि नारे लगाकर प्रदर्शन किया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे महिला हिंसा विरोधी पखवाड़े के तहत लोक समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 25 नवंबर से 16 दिसंबर तक मनाए जाने वाले पखवाड़े का संदेश हैं 'भेदभाव मिटायेंगे नया समाज बनायेंगे।'
इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की बात करना जरूरी है और हम सबको मिलकर इसको दूर करना है। लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि हमें पुरुष प्रधान ढांचागत व्यवस्था को भी बदलना है।
कहा कि हम सबको ये निर्णय लेना है कि अब और हिंसा नहीं सहेंगे। हमें प्रश्न पूछने की आदत डालनी चाहिए। महिलाओं को जागरूक रहने और हिंसा का विरोध करने की जरूरत है। हमें अंधविधवास को तोड़ने की जरूरत है, क्योंकि वे भी हिंसा का साधन बनते हैं।
इस अवसर पर अनीता, सोनी, रामबचन, मनीषा, आशा राय, वंदना, ऊषा राय, दुर्गावती, कुसुम, आरती, अर्चना, रेनू व गांव की अन्य महिलाएं और किशोरी लड़कियां शामिल रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।