वाराणसी में प्राचीन मंदिर पर कब्जे का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने किया हंगामा
वाराणसी के शिवपुर में प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाओं ने भूमाफियाओं पर आरोप लगाते हुए बाउंड्री वॉल निर्माण रोकने की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने कार्य रुकवाया।

वाराणसी में प्राचीन हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर महिलाओं का विरोध।
HighLights
महिलाओं ने वाराणसी के प्राचीन हनुमान मंदिर पर कब्जे का विरोध किया।
भूमाफियाओं द्वारा मंदिर की जमीन पर अवैध बाउंड्री वॉल निर्माण का आरोप।
पुलिस ने हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य रुकवाया, महिलाओं को शांत किया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। शिवपुर थाना अंतर्गत परमानंदपुर के आल्हा काल्हा पोखरा के समीप स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर पर सोमवार की दोपहर करीब 12:00 बजे पहुंची बड़ी संख्या में महिलाओं ने वहां कराए जा रहे बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य को रोकते हुए अवैध कब्जा का आरोप लगाते हुए विरोध तथा हंगामा किया।
विरोध कर रही आक्रोशित महिलाओं का आरोप है कि मंदिर की करीब कई विश्वा कीमती जमीन भीटे की है, लेकिन गांव के ही कुछ भूमाफिया इस पर कब्जा करने के नियत से बाउंड्री वॉल कर रहे हैं। मीरा देवी नामक महिला ने बताया कि रविवार को हम लोगों ने थाने का घेराव करते हुए आरोपितों के खिलाफ तहरीर भी थी लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया था कि बगैर जमीन की जांच पड़ताल किए वहां निर्माण कार्य नहीं होगा लेकिन सोमवार को दोबारा बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। बगैर गांव के लोगों को विश्वास में लिए ग्राम सभा और भीटे की जमीन पर निर्माण कार्य कराया जाना बेहद नींदनीय है।
बुजुर्ग महिला उर्मिला देवी ने बताया कि यह जमीन काशी नरेश द्वारा दान में दी गई थी तथा भीटे की जमीन है। पुलिस आरोपितों से मिली हुई है इसलिए ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री से हम लोगों की गुहार है की मां प्राचीन मंदिर को संरक्षित किया जाए। बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहे विनय पटेल ने बताया कि मंदिर के नाम से हम लोगों ने एक माह पूर्व कमेटी बनाई है।
कमेटी द्वारा मंदिर के चारों ओर सुंदरीकरण के लिए बाउंड्री वॉल कराया जा रहा है। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में चल रहे बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य का महिलाओं ने हंगामा करते हुए विरोध किया, जिस पर पुलिस ने महिलाओं को बूझाकर शांत कराया और निर्माण कार्य रुकवा दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।