वाराणसी में सड़क पर जलजमाव और गंदगी से परेशान अपार्टमेंट की महिलाएं उतरी सड़क पर, चक्काजाम कर प्रदर्शन
वाराणसी के सुसुवाही क्षेत्र में महीनों से जलभराव और गंदगी से परेशान महिलाओं ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थायी समाधान की मांग की।
HighLights
सुसुवाही में महीनों से जलभराव, गंदगी से लोग परेशान।
हरि इन्क्लेव अपार्टमेंट की महिलाओं ने किया प्रदर्शन।
नगर निगम की लापरवाही पर सड़क जाम कर विरोध।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। बरसात में निगम ने जलजमाव पर बोरियों डालने का दोष दिया था लेकिन सर्दियों में जलजमाव है कि जाने से मानो इन्कार किए बैठा है। पूरा मामला सुसुवाही क्षेत्र का है जहां जलजमाव और गंदगी से दिनचर्या बाधित होने के बाद रविवार को लोगों का आक्रोश सड़क पर उतर गया।
नुवांव बाईपास से सुसुवाही करौंदी मार्ग पर कई महीने से जलजलाव को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन और चक्काजाम कर दिया। इस मार्ग पर नुवांव नारायणपुर डाफी स्थित हरि इन्क्लेव अपार्टमेंट के पास विगत कई महीने से जलजमाव के कारण सड़क भी जर्जर हो चुकी है।
यह सीमा सुसुवाही वार्ड और सीर गोवर्धनपुर वार्ड दोनों क्षेत्रों में आता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों पार्षदों से शिकायत के बाद भी इसका समाधान नहीं हुआ। समस्या से परेशान लोगों ने युवा नेता अवनीश सिंह जय के नेतृत्व में रविवार को हरि इन्क्लेव अपार्टमेंट की महिलाओं संग सड़क पर उतरकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दी।
महिलाओं का आरोप है कि अपार्टमेंट से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल और महिलाओं को पैदल चलना मुश्किल है।इसके अलावा इसी मार्ग 200 मीटर आगे कर्मनबीर मोड़, हैदराबाद गेट के दोनों तरफ, महामानपुरी मोड़ पर अक्सर जलजमाव से राहगीर और स्थानीय लोग त्रस्त हैं।
जलजमाव के कारण सड़क भी जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। लगातार इसकी शिकायत के बाद भी नगर निगम द्वारा स्थायी समाधान नहीं हुआ। मुख्य रूप से विवेक कुमार राय, राकेश राय, विशाल, साहिल, उज्जवल, ओ.पी. सिंह, एस.के. सिंह, सत्यम, प्रतीक तिवारी, अजय राय रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।