पुणे मंडुआडीह स्पेशल एक्सप्रेस में महिला ने दिया स्वस्थ बेटी को जन्म varanasi news
ट्रेन के मंडुआडीह स्टेशन पहुंचते पहुंचते महिला की तबियत बिगड़ी और उन्होंने महिला यात्रियों के सहयोग से बोगी में ही एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 22 Jun 2019 12:27 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2019 01:58 PM (IST)
वाराणसी, जेएनएन। पुणे से मंडुआडीह आ रही पुणे स्पेशल एक्सप्रेस में एक महिला यात्री ने शनिवार को स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। गोपालगंज निवासी ममता देवी अपने पति के साथ विशेष ट्रेन की एस 9 बोगी में सवार होकर मंडुआडीह आ रहीं थी। उन्हें इलाहाबाद स्टेशन से ही प्रसव पीड़ा होने लगी। इस बाबत सूचना मंडुआडीह स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेल चिकित्सालय के डॉक्टर व स्टाफ ट्रेन को अटेंड करने के लिए तैयार थे।
ट्रेन के मंडुआडीह स्टेशन पहुंचते पहुंचते महिला की तबियत बिगड़ी और उन्होंने महिला यात्रियों के सहयोग से बोगी में ही एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। मामले की जानकारी होने के बाद विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। डॉक्टरी जांच में जच्चा बच्चा दोनों की तबियत ठीक बतायी गयी है। ट्रेन के पहुंचने पर आरपीएफ ने महिला को कबीर चौरा अस्पताल में भर्ती कराया है। जच्चा और बच्चा दोनों की देखभाल की जा रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें