विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर के बाहर सो रही युवती का पशुतस्करों ने रात को किया अपहरण jaunpur news

By Saurabh ChakravartyEdited By:
Published: Sun, 18 Aug 2019 11:18 AM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 11:43 AM (IST)

मुंगराबादशाहपुर नगर के नई बाजार मोहल्ले में शनिवार की रात दो बजे घर के बाहर सो रही 25 वर्षीय युवती का पशुतस्करों ने अपहरण कर लिया।

घर के बाहर सो रही युवती का पशुतस्करों ने रात को किया अपहरण jaunpur news
घर के बाहर सो रही युवती का पशुतस्करों ने रात को किया अपहरण jaunpur news

जौनपुर, जेएनएन। मुंगराबादशाहपुर मोहल्ले में नगर के नई बाजार मोहल्ले से शनिवार की रात दुस्साहसी पशु तस्करों ने दरवाजे पर सोई युवती को अगवा कर लिया। पुलिस के पीछा करने पर प्रतापगढ़ रोड पर सटवां गांव के निकट छोड़कर भाग गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के विरुद्ध छेड़छाड़ का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। युवती महिला कांस्टेबल की निगरानी में मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
पशुतस्कर रात करीब डेढ़ बजे प्रतापगढ़ रोड पर पाल का पूरा निवासी गंगा मौर्य के दरवाजे पर बंधी भैंस व पडिय़ा पिकअप वाहन पर लाद लिए। करीब 50 मीटर दूर अपने दरवाजे पर सोई युवती को अगवा करने की कोशिश की लेकिन शोर मचाने पर उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। पशु तस्कर 2.07 बजे नई बाजार पहुंचे। वहां दरवाजे पर सो रही 35 साल की युवती को वाहन पर लाद लिया और भागने लगे। परिजनों की सूचना पर तुरंत सक्रिय हुई पुलिस ने पशु तस्करों का पीछा कर लिया। खुद को घिरता देख पशु तस्कर युवती को प्रतापगढ़ रोड पर सटवां गांव के पास छोड़कर फरार हो गए।
युवती के सुरक्षित मुक्त हो जाने पर परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात पशु तस्करों के विरुद्ध छेड़छाड़ का मुकदमा पंजीकृत कर लिया। घटना की जानकारी होने पर विहिप व अन्य संगठनों के दर्जनों लोग थाने पहुंच गए। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताते हुए पशु तस्करों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज निकालकर खंगाले जा रहे हैं। इसमें पशु तस्करों की पिकअप दिखाई पड़ रही है। जल्द ही आरोपितों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना से नगर में हड़कंप मच गया है। नई बाजार तिराहे से महज सौ मीटर की दूरी पर पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों की सक्रियता पर यह वारदात सवालिया निशान खड़े कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।