विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में दो बाइकों की टक्कर में मां की मौत, छठ पूजा में शामिल होने मायके जा रही थी महिला

By Shailendra Singh PintooEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 04:27 PM (IST)

वाराणसी के कछवांरोड स्थित बिहड़ा गांव में शनिवार सुबह दो बाइकों की टक्कर में छठ पूजा में मायके जा रही ...और पढ़ें

वाराणसी में बाइक टक्कर से मां की मौत बेटा घायल छठ पूजा पर हादसा।

वाराणसी में बाइक टक्कर से मां की मौत बेटा घायल छठ पूजा पर हादसा।

HighLights

  1. वाराणसी में दो बाइकों की टक्कर से महिला की मौत।

  2. छठ पूजा में मायके जा रही थी मृतका मीरा देवी।

  3. हादसे में महिला का बेटा कृष्णा उपाध्याय भी हुआ घायल।

जागरण संवाददाता, (मिर्जामुराद) वाराणसी। कछवांरोड के बिहड़ा गांव स्थित एनएच 19 के अंडरपास क्रासिंग के सर्विस रोड पर शनिवार की सुबह दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में मीरा देवी (40) महिला की मौत होने के साथ ही बाइक चला रहा बेटा कृष्णा उपाध्याय उर्फ शिवम (18) घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। टक्कर मारने वाली बाइक को पकड़ लिया गया हैं।

संतरविदास नगर (भदोही) जिले के औराई थानांतर्गत त्रिलोकपुर गांव निवासी अशोक उपाध्याय सऊदी अरब में काम करते हैं। अशोक की पत्नी मीरा देवी छठ पूजा में शामिल होने मायके आजमगढ़ के भगवानपुर जा रही थी। बेटा कृष्णा उपाध्याय अपनी मां मीरा देवी को बाइक (यूपी.66.ए.के.3930) पर बैठाकर बस पकड़वाने हेतु घर से निकल कर वाराणसी जा रहा था।

बिहड़ा गांव के पास अंडरपास क्रास करते समय हाईवे की सर्विस रोड पर कछवांरोड की ओर से आए बाइक सवार ने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगने से बाइक पर बैठी मीरा सड़क पर गिर पड़ी और उसका सिर फट गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल भेजवाया, किंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घायल बेटे का उपचार कराया गया। महिला के मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका को दो पुत्र हैं। चर्चा रहा कि टक्कर मारने वाली बाइक पर सवार भाई-बहन को भी चोंटे आई हैं।बाइक छोड़ कर दोनों अस्पताल चले गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।