वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो, घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, विमानों के करतबों ने किया दंग
वाराणसी में 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे, जिसमें लाखों लोगों ने नमो घाट ...और पढ़ें

वाराणसी में विंग्स ओवर गंगा एयर शो वायुसेना के शौर्य प्रदर्शन से गूंजे घाट।
HighLights
लाखों लोगों ने नमो घाट से अस्सी घाट तक एयर शो देखा।
वायुसेना के तेजस और सुखोई विमानों ने रोमांचक करतब दिखाए।
गरुड़ कमांडो ने जलमार्ग पर सफल रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। नमो घाट से अस्सी घाट तक दोनों ओर लाखों लोग इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने। सुबह से ही घाटों, मंदिरों और गुरुद्वारों में भारी भीड़ जुटी। गंगा के आसमान में वायुसेना ने शौर्य का प्रदर्शन किया।
दो ट्रांसपोर्ट विमानों के साथ तेजस की फॉर्मेशन ने प्रवेश किया। इसके बाद IL-78 MKI टैंकर ने 4 स्वदेशी तेजस के साथ रिफ्यूलिंग का करतब दिखाया। V-शेप में 4 तेजस और 7 फाइटर जेट्स की Arrow फॉर्मेशन में 2 सुखोई Su-30 MKI और 5 तेजस की गर्जना से घाट गूंज उठे।
जलमार्ग पर भी रोमांचक दृश्य देखने को मिला। हेलीकॉप्टर से विवेकानंद क्रूज पर गरुड़ कमांडो रस्सी के सहारे उतरे और रेस्क्यू ऑपरेशन किया। सुरक्षा के लिए घाटों पर स्काउट टीम, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल पुलिस, सीआरपीएफ और कमांडो तैनात रहे। गंगा में 80 गोताखोर भी तैनात किए गए। नगर निगम की टीम ने बैरिकेडिंग दुरुस्त की।
प्रशासन ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक गंगा में नौका संचालन बंद रखा। 25 अक्टूबर को पीएम मोदी मुख्य आयोजन में शामिल होंगे। जबकि मुख्यमंत्री और रक्षामंत्री भी अंतिम दिन के आयोजन में हिस्सा लेंगे।
