Move to Jagran APP

सपा-बसपा नेताओं की पत्नी भी नरेन्‍द्र मोदी के नाम पर देती हैं वोट, भदोही में बोले उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि परिवारवाद नहीं चलेगा। इसी का परिणाम है कि अब परिवारवाद का पूरा सफाया हो गया है। कांग्रेस चारों खाने चित पड़ गई है। बसपा- सपा के पदाधिकारियों की पत्नियां और परिवार के लोग भी मोदी के नाम पर वोट करती हैं।

By Jitendra UpadhyayEdited By: Saurabh ChakravartyPublished: Sun, 25 Sep 2022 10:48 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 10:48 PM (IST)
सपा-बसपा नेताओं की पत्नी भी नरेन्‍द्र मोदी के नाम पर देती हैं वोट, भदोही में बोले उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
गजधरा गांव में ओपेन जिम का शुभारम्भ करने के बाद एक मशीन पर व्यायाम करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

जागरण संवाददाता, भदोही : जोरई स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रविवार को दोपहर बाद पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नगर निकाय और लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दे गए। कहा कि टिकट बहुत मांगते हैं लेकिन मिलता किसी एक को है।। इसका मलाल नहीं करना है। हर कोई कार्यकर्ता जुटकर भाजपा को जीताएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि परिवारवाद नहीं चलेगा। इसी का परिणाम है कि अब परिवारवाद का पूरा सफाया हो गया है। कांग्रेस चारों खाने चित पड़ गई है। बसपा- सपा के पदाधिकारियों की पत्नियां और परिवार के लोग भी मोदी के नाम पर वोट करती हैं।

loksabha election banner

प्रदेश में माफिया और गुंडा नहीं दिखायी पड़ रहे हैं

उन्‍होंने कहा कि अब प्रदेश में माफिया और गुंडा नहीं दिखायी पड़ रहे हैं। तीन दिन के अंदर मुख्तार को तीन मुकदमों में सजा हई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में तिरंगा का मान बढ़ा है। रूस और यूक्रेन की लड़ाई में अगर कोई नागरिक तिरंगा लेकर निकलता है तो किसी की हिम्मत नहीं है कि वह गोली चला दे। पाकिस्तान के लोग भी तिरंगा के सहारे यूक्रेन से निकल रहे हैं।

कहा कि डिप्टी सीएम बाद में पहले मैं एक सामान्य कार्यकर्ता हूं। एक सामान्य कार्यकर्ता आज राष्ट्रपति पद तक पहुंच गई हैं। कार्यकर्ताओं की ताकत से ही उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने जा रहा है। 2024 में सभी 80 सीट पर भाजपा जीतेगी। इस मौके पर सांसद रमेश चंद बिंद, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र, विधायक विपुल दुबे, दीनानाथ भाष्कर, जनपद प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्त, प्रदीप सिंह, रत्नाकर पाठक आदि थे।

डिप्टी सीएम के सामने शिकायतों की झड़ी

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिला कार्यालय में मंडल, जिला पदाधिकारियों के अलावा जन प्रतिनिधियों के साथ ही कार्यकर्ताओं से भी मिले। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। कहा कि थाना, तहसील, आपूर्ति विभाग के अधिकारी नहीं सुनते हैं। ब्लाकों और खाद्य विभाग में मनमानी तरीके से वसूली की जा रही है। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों की जमकर शिकायत की। डिप्टी सीएम के पीआरओ कार्यकर्ताओं की पूरी शिकायत डायरी में नोट भी किया। भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही समाधान हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.