पिता को दुकानदार ने पीटा तो 'धाकड़' बेटियां डोसा दुकान पर तोड़फोड़ करने पहुंच गईं, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज
मनोज चौरसिया की पिटाई के बाद पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज बेटी तनिषा ने वाराणसी में डोसा दुकान पर ...और पढ़ें

पिता की पिटाई का बदला लेने बेटी ने डोसा दुकान में की तोड़फोड़ वीडियो वायरल।
HighLights
पिता की पिटाई के बाद बेटी ने दुकान में तोड़फोड़ की।
वाराणसी में डोसा दुकान पर हुई घटना का वीडियो वायरल।
पुलिस ने दो युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर मोहल्ले में डोसा की दुकान पर लल्लापुरा निवासी मनोज चौरसिया की कुछ दिनों पहले दुकान पर कुछ लोगों ने मिलकर पिटाई कर दी गई थी। मामले में शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से नाराज मनोज की बेटी तनिषा चौरसिया ने दुकान पर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ की थी। इस मामले का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
उसने कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताते हुए सामान को भी फेंका था। इस दौरान वहां मौजूद कुछ महिला ग्राहकों ने युवती का विरोध भी किया था। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में दुकान संचालक की तहरीर पर पुलिस ने दो युवतियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद तनिषा चौरसिया ने एक वीडियो बनाकर पूरे घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखा है।
उसने दुकानदार की ओर से लगाए गए रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोपों को खारिज किया है। बताया कि उसके पिता की दुकानदार और वहां काम करने वाले ने बेरहमी से पिटाई की थी। जिससे पिता का सिर फट गया था। आरोप लगाया गया था कि पिता ने शराब पी थी जबकि उनका पुलिस ने मेडिकल भी कराया था जिसमें शराब सेवन का कहीं पर जिक्र नहीं है। मामले में एसीपी भेलूपुर गौरव सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो के मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
वायरल वीडियो में ये हुई थी घटना
वायरल फुटेज के अनुसार एक्टिवा से रात करीब आठ बजे दो युवतियां दुकान पर पहुंचीं। इसके बाद एक युवती वीडियो बना रही थी तो दूसरी जोर जोर से चिल्ला रही थी। पिता को पीटने के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने पर वह दुकान में घुस गईं और डोसा बनाने का सामान फेंकने लगी। इस दौरान एक महिला युवतियों के इस कृत्य का विरोध करती है जिससे उनकी बहस होती है।डोसा दुकानदार बाल मुकुन्द पांडेय ने युवतियों पर गल्ले में हाथ डालने का भी आरोप लगाया है लेकिन फुटेज में ये नहीं दिख रहा है।