विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WFI Chief: सरकार से सवाल करेंगे और जरूरी हुआ तो…, खेल मंत्रालय के फैसले से संजय सिंह नाराज, कहा- मैं अभी भी अध्यक्ष

Published: Tue, 26 Dec 2023 10:04 PM (IST)

खेल मंत्रालय द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद भारतीय कुश्ती संघ सवालों के घेरे में आ गया है। संघ के ...और पढ़ें

WFI Chief: सरकार से सवाल करेंगे और जरूरी हुआ तो…, खेल मंत्रालय के फैसले से संजय सिंह नाराज।
WFI Chief: सरकार से सवाल करेंगे और जरूरी हुआ तो…, खेल मंत्रालय के फैसले से संजय सिंह नाराज।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। खेल मंत्रालय द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद भारतीय कुश्ती संघ सवालों के घेरे में आ गया है। संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह के किसी भी फैसले को अमल में लाने पर रोक लगी है। इसी बीच संजय सिंह वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने खेल मंत्रालय के फैसले पर सरकार से सवाल करने की बात कही।

संजय सिंह ने कहा कि वह अभी भी अध्यक्ष हैं, उनका कार्य-कलाप सस्पेंड हुआ है न कि अध्यक्ष पद। उन्होंने कहा कि कुश्ती संघ को लेकर विवाद सिर्फ एक परिवार की ओर से किया जा रहा है जबकि हरियाणा के खिलाड़ी उनके साथ हैं।

मंत्रालय की कार्यवाही पर करेंगे सवाल 

खेल मंत्रालय की कार्यवाही पर सरकार से सवाल करेंगे फिर जरूरी हुआ तो न्याय का सहारा लेंगे। संजय सिंह का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से वाराणसी कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह रानू, रितेश राय, अभिषेक गोलू, नितिन राय आदि रहे।

गौरतलब है कि भारतीय कुश्ती संघ को लेकर खेल मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की है। खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही नवनिर्वाचित WFI अध्यक्ष संजय सिंह के सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह को नंदिनी नगर, गोंडा (यूपी) में अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई थी। 

यहां, वाराणसी में भारतीय कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह के नगर आगमन पर खिलाड़ियों व समर्थकों ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह तोरणद्वार लगाए और उनके समर्थन में नारे लगाए। संजय सिंह दिल्ली से हवाई जहाज से बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पहुंचे। खिलाड़ियों व समर्थकों ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: रामोत्सव 2024: अयोध्या में कंकड़-पत्थर भी सुनाएंगे श्रीराम की गौरव गाथा, रामनगरी को सजाने की प्रक्रिया में तेजी

यह भी पढ़ें: अमृतसर-नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत, यूपी के इस ज‍िले से जाने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।