विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में मौसम ने की घेराबंदी, घने कोहरे की बढ़ी संभावना

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 29 Nov 2026 04:29 PM (IST)

वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम ने करवट ली है, सुबह कोहरे और पहाड़ों से आ रही गलन भरी हवाओं से ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट और आर्द्रता में वृद्धि के साथ, मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह घने कोहरे की संभावना जताई है।

वाराणसी और पूर्वांचल में ठंड का प्रकोप बढ़ा, घने कोहरे की आशंका।

वाराणसी और पूर्वांचल में ठंड का प्रकोप बढ़ा, घने कोहरे की आशंका।

HighLights

  1. पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम का रुख बदला।

  2. सुबह कोहरे और गलन भरी हवाओं से ठंड बढ़ी।

  3. पूरे सप्ताह घने कोहरे की संभावना जताई गई।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल स‍हि‍त वाराणसी में मौसम का रुख लगातार बदला हुआ है। वातावरण में सुबह कोहरे की स्‍थ‍ित‍ि भी बनने लगी है। हालांक‍ि पहाड़ों से आने वाली गलन भरी हवाओं के पहुंचने के बाद दस ड‍िग्री के आसपास तक तापमान जा पहुंचा है। ऐसे में उम्‍मीद है क‍ि जल्‍द ही कोहरे और सघन होने लगेगा। इसके अलावा आने वाले द‍िनों में पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ का असर भी मैदानी क्षेत्रों में द‍िखेगा।

पहाड़ाें पर इन द‍िनों भारी बर्फबारी का दौर शुरू होने के बाद गलन का रुख मैदानी क्षेत्रों में पछुआ हवाओं का जोर लेकर पहुंचने लगा है। नवंबर माह के अंति‍म द‍िनेां में गलन का असर पूर्वांचल तक पहुंच चुका है। इसकी वजह से गलन पूर्वांचल में हावी हाे चुकी है तो प्रशासन अब रैन बसेरों की तैयारी के साथ ही अलाव जलाने के ल‍िए सक्र‍िय हो सका है।    

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 27.4°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.1 डि‍ग्री कम रहा, न्‍यूनतम तापमान 11.4°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.9 ड‍िग्री कम रहा। वहीं आर्द्रता न्‍यूनतम 71% और अध‍िकतम 96% दर्ज की गई। मौसम व‍िभाग ने एक ओर आर्द्रता में इजाफा तो दूसरी ओर तापमान में कमी का संकेत द‍िया है जो कोहरे की ओर भी इशारा कर रहा है। 

रव‍िवार की सुबह वातावरण में ठंडी का असर घुला रहा तो द‍िन चढ़ने के साथ ही धूप ख‍िल गई लेक‍िन धूप में तेजी ना के बराबर रही। धूप बेअसर द‍िन भर बनी रही और शाम चार बजे के बाद ही धूप का असर पूरी तरह खत्‍म होने के साथ ही ठंडक का असर वातावरण में घुल गया। मौसम व‍िभाग के अनुमानों के अनुसार इस पूरे सप्‍ताह कोहरे का असर बना रह सकता है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।