विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में मौसम का रुख हो चला बेहतर, कोहरा समय से छंटा तो एयरशो का द‍िखेगा शानदार नजारा

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 21 Oct 2026 11:00 AM (IST)

वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो के लिए मौसम का मिजाज बदल रहा है। ...और पढ़ें

वाराणसी एयर शो के लिए मौसम का पूर्वानुमान: दोपहर में धूप, सुबह कोहरा।

वाराणसी एयर शो के लिए मौसम का पूर्वानुमान: दोपहर में धूप, सुबह कोहरा।

HighLights

  1. वाराणसी में 22, 24, 25 अक्टूबर को होगा एयर शो।

  2. सुबह कोहरा, दोपहर में धूप से एयर शो के नज़ारे।

  3. वातावरण में गुलाबी ठंडक, जल्द बढ़ेगा घना कोहरा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। शहर में 22, 24 और 25 अक्‍टूबर को होने वाले एयर शो की रौनक में चार चांद लगाने के ल‍िए मौसम का रुख बदलने वाला है। आसमान में कोहरा तो रहने का अनुमान है लेकि‍न चटख हो रही धूप में नजारे दोपहर में शानदार होंगे। हालांक‍ि सुबह और दोपहर बाद आसमान में बादलों की सक्र‍ियता रह सकती है जि‍सकी वजह से आसमान में व‍िमानों की अठखेल‍ियां नजर कम आ सकती हैं। 

वाराणसी के आंचल‍िक क्षेत्रों और नद‍ियों के तटवर्ती क्षेत्रों में सुबह कोहरा घना रहा और द‍िन चढ़ने के साथ सूरज की रोशनी प्रभावी होने के बाद कोहरा गुम भी हो गया। माना जा रहा है कि‍ अब सप्‍ताह भर के बाद कोहरा और घना होने लगेगा। इसी के साथ वातावरण का रुख भी पूरी तरह से ठंडक की ओर हो जाएगा। जबक‍ि इन द‍िनों वातावरण में गुलाबी ठंडक का असर अध‍िक प्रभावी हो चला है। 

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 33.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.7 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 18.2°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.9 ड‍िग्री कम रहा। आर्द्रता इस दौरान न्‍यूनतम 63% दर्ज की गई जबक‍ि अध‍िकतम आर्द्रता का स्‍तर 78% दर्ज क‍िया गया। मौसम व‍िभाग ने 21 अक्‍टूबर को अध‍िक और बाकी सप्‍ताह के द‍िनों में बादलों की मामूली सक्र‍ियता का अनुमान जताया है। माना जा रहा है क‍ि इसके बाद वातावरण में कोहरा प्रभावी हो जाएगा।