Move to Jagran APP

रामलीला में आस्था के बीच लगा अश्लीलता का तड़का, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मचा हड़कम्प

जब आस्था में अश्लीलता का तड़का लगा दिया जाता है तो वह न सिर्फ उपहास का कारण बन जाती है बल्कि बहुसंख्यक लोगों की भावनाएं भी आहत होती हैं।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 07:58 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 08:27 AM (IST)
रामलीला में आस्था के बीच लगा अश्लीलता का तड़का, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मचा हड़कम्प
रामलीला में आस्था के बीच लगा अश्लीलता का तड़का, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मचा हड़कम्प

बलिया, जेएनएन। जब आस्था में अश्लीलता का तड़का लगा दिया जाता है तो वह न सिर्फ उपहास का कारण बन जाती है बल्कि बहुसंख्यक लोगों की भावनाएं भी आहत होती हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम का चरित्र समाज को प्रेम, उदारता, सम्मान व सछ्वाव का संदेश देता है। पर अफसोस, राम के चरित्र व आदर्शों को प्रस्तुत करने वाली रामलीला आज के दौर में अश्लीलता परोसने का साधन बन गई है।

loksabha election banner

ऐसा ही कुछ देखने को मिला रसड़ा में चल रहे रामलीला के दौरान। बुधवार को राम को राजगद्दी सौंपने का मंचन किया जा रहा था। राज्याभिषेक के बाद रामलीला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लड़कियों ने जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान फिल्मी गीतों पर डांस कर रही लड़कियों ने खूब अश्लीलता प्रस्तुत की। जिसका लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। नगर पालिका रसड़ा की ऐतिहासिक रामलीला का विशेष स्थान है।

ब्रह्मस्थान में भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान आस्था के प्रतीक भगवान राम, लक्ष्मण व माता सीता के समक्ष न सिर्फ अश्लील नृत्य किया गया बल्कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को ताख पर रखकर डीजे बजाए गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया। सभी अपने-अपने अंदाज में सफाई देते फिर रहे हैं। 

बोले विधायक : राज्याभिषेक के कार्यक्रम में मैं मौजूद था, लेकिन राज्याभिषेक के बाद आरती व वंदना के बाद मैं चला गया। राम हम सभी के आदर्श हैं। रामलीला के दौरान इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करना सर्वथा अनुचित है। ऐसे कार्यक्रम से बचना चाहिए था। इससे समाज में गलत संदेश जाएगा और लोगों की भावना प्रभावित होगी। -धनंजय कन्नौजिया, विधायक, बिल्थरारोड। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.