विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी व‍िश्‍वनाथ दरबार पहुंचे वीरेंद्र सहवाग, आधे घंटे तक किया ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप

By Pradyuman Pandey RamuEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 02 Nov 2026 02:56 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से ...और पढ़ें

HighLights

  1. वीरेंद्र सहवाग ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए।

  2. उन्होंने आधे घंटे तक 'ॐ नमः शिवाय' का जाप किया।

  3. सहवाग आम श्रद्धालु की तरह काशी की गलियों में घूमे।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोमवार को धर्म नगरी काशी पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन-पूजन किया।

विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर में करीब आधे घंटे तक बैठकर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप किया। बाबा के दरबार में पहुंचने से पहले सहवाग काशी की गलियों में भी आम श्रद्धालु की तरह घूमते नजर आए।

सहवाग ने इस दौरान टोपी और मास्क लगा रखा था। इस वजह से गलियों में मौजूद लोग उन्हें पहचान नहीं सके। वह चौक थाने से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार तक पैदल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काशी के विभिन्न मंदिरों में भी दर्शन-पूजन किया।

बाबा के दर्शन के बाद सहवाग ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘जहां महादेव का बुलावा आ जाए, वहां जाना अपने आप में सौभाग्य है।’ उनकी इस पोस्ट पर प्रशंसकों ने भी हर-हर महादेव लिखकर प्रतिक्रिया दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।