यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी के नए पर्यटन स्थलों से सैलानियों को जोडऩे के लिए पर्यटन विभाग तैयार करा रहा वीडियो
नए टूरिस्ट स्पाट से सैलानियों को जोडऩे के लिए उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग की ओर से एक 90 सेकेंड ...और पढ़ें

वाराणसी [सौरभ चंद्र पांडेय]। उत्तर प्रदेश में पर्यटन के अवसर बढ़ाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में कई नए टूरिस्ट स्पाट बनाए हैं। नए टूरिस्ट स्पाट में काशी, सोनभद्र, अयोध्या, गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर में कपिलवस्तु और श्रावस्ती, मथुरा, झांसी, मेरठ, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, प्रयागराज शामिल है। नए टूरिस्ट स्पाट से सैलानियों को जोडऩे के लिए उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग की ओर से एक 90 सेकेंड का वीडियो तैयार कराया जा रहा है।इस वीडियो की पंच लाइन है, मैं उत्तर हूं... उत्तर प्रदेश। यूपी टूरिज्म के इस 90 सेकेंड के वीडियो की शूटिंग शुरु हो गई है। मुंबई से रविवार को आई शूटिंग टीम ने जन्म से लेकर मत्यु तक हर पहेली का की कहानी पर आधारित सारनाथ और घाटों का भ्रमण किया। शाम को शूटिंग टीम ने मुक्तिभवन को भी देखा।
90 सेकेंड में देखिए पूरा उत्तर प्रदेश
90 सेकेंड के इस वीडियो में सैलानी पूरे उत्तर प्रदेश को देख सकेंगे। इसमें अयोध्या से राम की पैडी और कनक भवन, रामायण- महाभारत के काल का हस्तिनापुर, वेदों और पुराणों के प्रमाण चक्रतीर्थ नैमिषारण्य, प्रेम की मिशाल मथुरा स्थित प्रेम मंदिर जहां प्रेमी जोड़े सेल्फी लेते दिखेंगे। तो सूरवीरों के ललकार प्रयागराज में स्थित आजाद पार्क, बुंदेलों के वीर गान की कहानी दर्शाती झांसी किले के कारीडोर में एक लकड़ी सेल्फी स्टीक के साथ तो शांति की छाप छोड़ती बुद्ध की मुस्कान का सारनाथ और कपिलवस्तु भी दिखेगा।
90 सेकेंड में पूरे यूपी को दिखाने का विचार
निखिल श्रीवास्तव का है, तो शूटिंग के बाद इस वीडियो का संपादन अश्विनी मिश्रा करेंगे। शरद मावेरिक का निर्देशन होगा तो वहीं पूरे प्रोजेक्ट का जिम्मा विशाखा लांबा संभाल रही हैं। इसके अलावा टीम में नील रूद्रजीत मुखर्जी, भीष्म पांडेय, राजशेखर दुबे हैं।