विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लीज पर लेकर वाहन बेच देते थे शातिर बदमाश

By JagranEdited By:
Published: Sat, 07 May 2022 01:57 AM (IST)

जागरण संवाददाता सेवापुरी लीज पर वाहन लेकर बेच देने वाले गिरोह का राजफाश करते हुए शुक्रवार को जंसा पुलिस ने ...और पढ़ें

लीज पर लेकर वाहन बेच देते थे शातिर बदमाश
लीज पर लेकर वाहन बेच देते थे शातिर बदमाश

जागरण संवाददाता, सेवापुरी : लीज पर वाहन लेकर बेच देने वाले गिरोह का राजफाश करते हुए शुक्रवार को जंसा पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर तीन वाहन बरामद हुए हैं।

दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि लहिया गांव के बगीचे में दो वाहन चोर मौजूद हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर तीन वाहन बरामद हुए। पकड़े गए कैंट थाना के इमलिया निवासी मोहम्मद रेयाज अंसारी और लोहता थाना के धमरिया निवासी मोहम्मद कासिम ने बताया कि उन्होंने अब तक डेढ़ दर्जन गाड़ियों को बेचा है। पुलिस की पूछताछ में बताया कि वो गिरोह बनाकर ऐसे लोगों की तलाश करते थे जिनके पास मालवाहक वाहन होते थे। फिर उसके मालिक के किसी परिचित को साथ उसके पास जाते थे। गाड़ी को लीज पर लेकर चलाने के बदले अच्छी रकम देने का लालच देते थे। वाहन मालिक उनकी बातों में आ गया तो फर्जी दस्तावेज का सहारा लेकर लीज पर ले लेते थे। वाहन लेने के बाद कुछ महीने तक उसके मालिक को किराये के तौर पर रुपये देते थे। इसके बाद उसे किसी दूसरे को बेच देते थे। इस तरह उन्होंने लोहता, जंसा, कपसेठी थाना क्षेत्रों से लगभग डेढ़ दर्जन वाहन लीज पर लेकर बेच दिया। ग्रामीण इलाकों में माल ढुलाई या डीजे आदि के लिए लोग इन वाहनों को बिना कागजात के भी आसानी से खरीद लेते थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।