विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में वीबी जीरामजी के काम एक से 20 नवंबर पर रोके गए, किसानों की सहूल‍ियत के ल‍िए हुई पहल

By Anil singhEdited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 08 Oct 2026 05:28 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए 1 से 20 नवंबर तक विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी ...और पढ़ें

किसानों को राहत: यूपी में 1 से 20 नवंबर तक वीबीजी रामजी मिशन के कार्य स्थगित।

किसानों को राहत: यूपी में 1 से 20 नवंबर तक वीबीजी रामजी मिशन के कार्य स्थगित।

जागरण संवाददाता, (चिरईगांव) वाराणसी। वर्तमान सह‍ित आगामी फसली सत्र के दौरान खेतों में काफी काम की वजह से प्रदेश सरकार की ओर से धान कटाई और गेहूं बुवाई के दौरान 1 से 20 नवंबर तक मिशन के कार्य निलंबित करने की घोषणा की गई है।  

जारी पत्र में बताया गया है क‍ि विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) 2025 के तहत 1 नवंबर से 20 नवंबर तक कार्य निलंबित रहेंगे। यह अवधि धान की कटाई और गेहूं की बुवाई का चरम समय है।

ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव सौर बाबू ने इस संबंध में 8-10-2026 को संशोधित आदेश जारी किया है। निर्णय से किसानों को धान की कटाई और गेहूं की बुवाई के दौरान सहूलियत मिलेगी। इस दौरान वीबीजीरामजी योजना के तहत कार्यों की शुरुआत होने पर किसानों को नुकसान होने की संभावना को देखते हुए शासन स्‍तर पर न‍िर्णय ल‍िया गया है। 

इस बाबत शासन स्‍तर से फैसल‍ा ल‍िए जाने के बाद इस संदर्भ में पत्र को प्रदेश भर के अध‍िकार‍ियों को जारी कर द‍िया गया है। इस बाबत अब सूचना से संबंध‍िक व‍िभागीय अध‍िकारि‍यों को भी अवगत कराया जा रहा है। बताया गया है क‍ि प्रदेश के सभी ज‍िलों में इस दौरान योजना के तहत कार्य नहीं होंगे।