Move to Jagran APP

Varanasi Zilla Panchayat Chunav Result 2021 : मतगणना के तीसरे दिन जिपं सदस्य का परिणाम घोषित, दो सीटों पर पुनर्मतगणना

Varanasi Zilla Panchayat Chunav Result 2021 जिपं सदस्य की सभी सीटों का परिणाम मंगलवार रात घोषित कर दिया गया। इसमें पुनर्मतगणना की दो सीटें शामिल हैं। इस बीच परिणाम को लेकर प्रत्याशियों में खासी नाराजगी रही। ब्लाक पर परिणाम कुछ और थे और जिला मुख्यालय पर कुछ जारी किया गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 01:34 AM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 11:30 AM (IST)
Varanasi Zilla Panchayat Chunav Result 2021 : मतगणना के तीसरे दिन जिपं सदस्य का परिणाम घोषित, दो सीटों पर पुनर्मतगणना
वाराणसी जिला पंचायत सदस्य की मतगणना पूर्ण होने के बाद भी सभी सीटों के परिणाम नहीं घोषित किए जा सके

वाराणसी : Varanasi Zilla Panchayat Chunav Result 2021 जिला पंचायत सदस्य की सभी सीटों का परिणाम मंगलवार रात घोषित कर दिया गया। इसमें पुनर्मतगणना की भी दो सीटें शामिल हैं। इस बीच परिणाम को लेकर प्रत्याशियों में खासी नाराजगी रही। कुछ प्रत्याशियों ने प्रशासन पर परिणाम में फेरबदल का भी आरोप लगाया। हालांकि किसी ने कोई ठोस प्रमाण नहीं दिया। इतना अवश्य कहा गया कि ब्लाक पर परिणाम कुछ और थे और जिला मुख्यालय पर कुछ और ही जारी किया गया।

loksabha election banner

परिणाम जारी करने में देरी को लेकर प्रशासन की खूब किरकिरी हुई। मतगणना दो मई को सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। तीन मई को शाम सात बजे सभी प्रत्याशियों को कलेक्ट्रेट में प्रमाण पत्र लेने को आमंत्रित किया गया लेकिन तय अवधि में परिणाम नहीं जारी हुए। इसके बाद सपा समेत अन्य पार्टियों ने हो हल्ला मचाया। प्रशासन पर एक विशेष दल को जिताने का आरोप लगाया गया।

बहरहाल, पिछले 24 घंटे से भी ज्यादा समय से कलेक्ट्रेट में प्रत्याशी प्रमाण पत्र लेने के लिए डटे रहे। मंगलवार की देर रात 11 बजे दो सीटों यानी ब्लाक हरहुआ के सेक्टर एक व चार की रीकाउंटिंग पूरी हुई। सेवापुरी ब्लाक के सेक्टर पांच की सीट पर आरओ की ओर से जारी रिजल्ट में ज्यादा कटिंग के कारण रोके गए परिणाम को भी ठीक कर इसी के साथ रिजल्ट घोषित किया गया। प्रशासन की ओर से आयोग को भेजी गई सूची व आयोग की वेबसाइट पर 40 सीटों के परिणाम शो करने लगे हैं।

जिला पंचायत सेक्टर - उम्मीदवार - प्राप्त वैध मत

1 - चोलापुर प्रथम - राधिका - 12761 ( महिला सीट)

2 - चोलापुर द्वितीय - अंजनी नंदन - 5178 ( अनारक्षित)

3 - चोलापुर तृतीय - बबिता सोनकर - 4303 ( एससी महिला)

4 - चोलापुर चतुर्थ - राजेश - 5349 ( महिला सीट)5 - चोलापुर पंचम - सरोज - 6274 ( अनारक्षित)

6 - पिंडरा प्रथम - सिकंदर मिश्रा - 4825 ( अनारक्षित)

7 - पिंडरा द्वितीय - गौतम सिंह - 4509 ( अनारक्षित)

8 - पिंडरा तृतीय - सविता - 11923 ( अनुसूचित जाति)

9 - पिंडरा चतुर्थ - कंचन देवी - 6497 ( अन्य पिछड़ा वर्ग )

10 पिंडरा पंचम ----रवि--3914 ( अनारक्षित)

11-पिंडरा षष्टम - अरुण - 3374 ( अनारक्षित)

12-बड़ागांव प्रथम - अर्चना - 5031 (अन्य पिछड़ा वर्ग )

13-बड़ागांव द्वितीय - पूजा वर्मा - 7935 ( अनारक्षित)

14-बड़ागांव तृतीय - सुनील कुमार वर्मा - 8747 (अनारक्षित)

15-बड़ागांव चतुर्थ - शैलेंद्र कुमार यादव - 3750 (अनारक्षित)

16-बड़ागांव पंचम - शरद सिंह - 7122 (अनारक्षित)

17-सेवापुरी प्रथम - स्वाति सिंह - 8578 (अनारक्षित)

18-सेवापुरी द्वितीय - इंदू सिंह - 9991(अनारक्षित)

19-सेवापुरी तृतीय - अमन कुमार सिंह - 5889 (अनारक्षित)

20-सेवापुरी चतुर्थ - पदमा सिंह - 8994 (अनारक्षित)21- सेवापुरी पंचम--- राजेंद्र - 3281(अनारक्षित)

22 - आराजीलाइन प्रथम - चमेली - 10001 (अन्य पिछड़ा वर्ग )

23 - आराजीलाइन द्वितीय - रेनू - 10706 (अन्य पिछड़ा वर्ग )

24 - आराजीलाइन तृतीय - जितेन्द्र सिंह - 5756 (अनारक्षित)

25 - आराजीलाइन चतुर्थ - सुनील कुमार सिंह - 8799 (अनारक्षित)

26 - आराजीलाइन पंचम - ललित - 7635 (अन्य पिछड़ा वर्ग )

27 - आराजीलाइन षष्टम - दर्शन यादव - 6312 (अन्य पिछड़ा वर्ग )

28 - आराजीलाइन सप्तम - रोमा सिंह - 5127 (महिला

)29 - काशीविद्यापीठ प्रथम - सरिता देवी - 3763 (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला)

30- काशीविद्यापीठ द्वितीय - सरिता यादव - 9212 (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला)

31 - काशीविद्यापीठ तृतीय - पूनम माैर्या - 9660 (अनारक्षित)

32 - काशीविद्यापीठ चतुर्थ - चंदा यादव - 6504 (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला)

33- हरहुआ - प्रथम ----प्रमिला देवी (महिला)

34 - हरहुआ द्वितीय - मूलचंद यादव - 3896 (अनारक्षित)

35 - हरहुआ तृतीय - पुष्पांजलि - 6708 (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला)

36- हरहुआ चतुर्थ-----सुभाष -5830(अनुसूचित जाति)

37 - चिरईगांव प्रथम - कैलाश - 9802 (अनुसूचित जाति)38 - चिरईगांव द्वितीय - वंदना - 4626 (अनुसूचित जाति)

39 - चिरईगांव तृतीय - रामधारी - 6984 (अन्य पिछड़ा वर्ग)

40--चिरईगांव चतुर्थ--सुशीला (मृतक) 4006 (अनुसूचित जाति महिला)----------------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.