वाराणसी सहित पूर्वांचल में बदलने जा रहा है मौसम, 15 डिग्री के नीचे आएगा तापमान
पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवाओं के कारण वाराणसी सहित पूर्वांचल में मौसम बदलने वाला है। तापमान 15 डिग्री सेल्सियस ...और पढ़ें

वाराणसी और पूर्वांचल में बदलेगा मौसम तापमान में आएगी भारी गिरावट।
HighLights
पहाड़ों पर बर्फबारी से पूर्वांचल में बदलेगा मौसम का मिजाज।
वाराणसी में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने की संभावना।
घने कोहरे और ठंडी हवाओं का दौर जल्द होगा प्रभावी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होने के साथ ही हवाओं का रुख भी अब पछुआ होने की ओर है। ऐसे में पहाड़ों का असर मैदानी क्षेत्रों में जल्द ही होने का अनुमान है। हालांकि तापमान में लगातार कमी का दौर जारी है लेकिन गलन का असर भी जल्द ही शुरू हो सकता है। जबकि दिन में धूप जितनी तल्ख होगी उतना ही कोहरे का दौर भी जल्द प्रभावी होगा।
वाराणसी में शनिवार की सुबह कोहरे में लिपटी रही और दिन का उजाला होने के बाद कोहरा आसमान की ओर चढ़ गया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ शहर में कोहरे का दौर खत्म होता गया लेकिन अंचलों में कोहरे का दौर सुबह नौ बजे तक बना रहा। जबकि सूरज का पारा चढ़ने के साथ ही कोहरा खत्म हुआ और दिन का पारा भी प्रभावी होता गया। सुबह नौ बजे के बाद धूप का असर भी हुआ लेकिन धूप में तल्खी नहीं रही।
वहीं बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 30.5°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 16.4°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम आर्द्रता 67% और अधिकतम 82% दर्ज की गई।
वहीं बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात का दौर औैर भी शुरू होने जा रहा है। इसका असर आगे पूर्वांचल पर भी हो सकता है। लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर पुरवा हवाओं का जोर भी लेकर आ सकता है। जबकि कोहरे और ठंडी हवाओं का दौर जल्द ही प्रभावी होगा।