विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में मानसून का यू-टर्न: स्वतंत्रता दिवस पर भारी बारिश की चेतावनी, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

Published: Wed, 12 Aug 2026 01:57 PM (IST)

पूर्वांचल में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है, वाराणसी में 13, 15 और 17 अगस्त को भारी बारिश ...और पढ़ें

HighLights

  1. वाराणसी में 13, 15, 17 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी।

  2. स्वतंत्रता दिवस पर भी भारी बारिश की संभावना है।

  3. तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट, उमस से राहत मिलेगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस सप्ताह शहर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी तथा 13, 15 और 17 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 15 अगस्त को भी मुख्य रूप से बादल, कुछ दौर की भारी बारिश होने की संभावना है।

ध्वजारोहण और सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान रेनकोट और छाते की व्यवस्था रखना बेहतर होगा। वैसे, पिछले 24 घंटों के दौरान बीएचयू मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। पिछले 24 घंटे में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी 90 प्रतिशत और शाम साढ़े पांच बजे 83 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे दिन भर भीषण उमस का सामना करना पड़ा।

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले सात दिनों तक बीएचयू और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम और कुछ दिनों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। बुधवार से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक या दो दौर की बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

यह भी पढ़ें- रैकेट से वर्दी तक का सफर: जानें वाराणसी की अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन स्टार रुद्राणी जायसवाल की कहानी

13 अगस्त से वर्षा की तीव्रता बढ़ने के साथ ही अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की कमी आने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है।